ब्रेकिंग न्यूज़

 इतनी कमाई पहले दिन कभी नहीं हुई

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘वॉर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है। इस फिल्म ने पहले दिन 53.35 (हिंदी में 51.60 और तमिल+ तेलुगु में 1.75) करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनर हिंदी फिल्म बन गई है। इससे पहले इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन और आमिर खान स्टारर  ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ (2018) टॉप पर थी, जिसने पहले दिन 50.75 करोड़ रुपए कमाए थे।
पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 5 हिंदी फ़िल्में
रैंक     फिल्म     रिलीज का साल     पहले दिन की कमाई
1     वॉर     2019     51.60 करोड़ रुपए
2     ठग्स ऑफ हिंदोस्तां     2018     50.75 करोड़ रुपए
3     हैप्पी न्यू ईयर     2014     44.97 करोड़ रुपए
4     भारत     2019     42.30 करोड़ रुपए
5     बाहुबली : द कन्क्लूजन (हिंदी वर्जन)     2017     41 करोड़ रुपए

दुनियाभर की 5350 स्क्रीन पर रिलीज हुई फिल्म
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ‘वॉर’ बुधवार (2 अक्टूबर) को दुनियाभर में 5350  स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। इनमें भारत की 4000 और विदेशों की 1350 स्क्रीन्स शामिल हैं। फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज की गई है।
एडवांस बुकिंग में रचा इतिहास
‘वॉर’ ने एडवांस बुकिंग के जरिए कमाई के मामले में भी इतिहास रचा है। यह पहला मौका है, जब किसी हिंदी फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग से 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। हालांकि, दूसरी भाषाओं की फिल्मों को भी शामिल किया जाए तो ‘वॉर’ तीसरे स्थान पर नजर आती है। इस लिस्ट में टॉप पर हॉलीवुड की ‘एवेंजर्स एंड गेम’ और दूसरे स्थान पर ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ है।

ये हैं टॉप 5 फिल्में
रैंक     फिल्म     रिलीज का साल     रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग
1     एवेंजर्स एंडगेम (हॉलीवुड)     2019     49.62 करोड़ रुपए
2     बाहुबली : द कन्क्लूजन (साउथ इंडियन)     2017     37.53  करोड़ रुपए
3     वॉर     2019     32 करोड़ रुपए
4     एवेंजर्स : इनफिनिटी वॉर (हॉलीवुड)     2018     29.14 करोड़ रुपए
5     ठग्स ऑफ हिंदोस्तां     2018     26.27 करोड़ रुपए
(सभी आंकड़े बॉक्स ऑफिस इंडिया से।)
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english