ये फिल्म स्टार्स करोड़ों के मकान में रहते हैं,... जानिये क्या है इनकी कीमत.....
मुंबई। हाल ही में किसी फैंस ने शाहरुख खान से एक सवाल किया था कि क्या वह मन्नत बेचने वाले हैं? शाहरुख ने इस सवाल का बड़ा इमोशनल जवाब दिया था। शाहरुख ने लिखा, "भाई मन्नत बिकती नहीं, सर झुका कर मांगी जाती है। याद रखोगे तो लाइफ में कुछ पा सकोगे।
शाहरुख ने बड़े शौक से यह बंगला खरीदा है और इसकी कीमत चुकाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की , संघर्ष भी किया।
चलिए आज की रिपोर्ट में हम जानते हैं कि हमारे पसंदीदा स्टार्स किन बंगलों में रहते हैं और उनकी कीमत क्या है?
अमिताभ बच्चन (जलसा)- बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पास दो बंगले हैं। एक 'जलसा' और दूसरा 'प्रतीक्षा'। रिपोट्र्स के मुताबिक अमिताभ अपने परिवार के साथ 'जलसा' में रहते हैं और इसकी कीमत 150 करोड़ के करीब है। वहीं 'प्रतीक्षा' की कीमत अनुमानित तौर पर 80 करोड़ रुपये बताई जाती है। खबरें ऐसी भी हैं कि जलसा बंगला अमिताभ को मशहूर डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने गिफ्ट किया था। यह 10 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है। वहीं प्रतीक्षा इनका पुराना घर है जिसमें अमिताभ में माता-पिता रहते थे। अमिताभ के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण इस बंगले का सैनिटाइजेशन किया गया था और इस कारण बंगले की कई तस्वीरें बाहर आई थीं।
शाहरुख खान (मन्नत)- शाहरुख खान के घर का नाम 'मन्नत' है। इसकी कीमत 200 करोड़ रुपये के करीब बताई जाती है। किंग खान का परिवार कई सालों से यहां रह रहा है। अपने बर्थडे के दिन वे यहीं पर बालकॉनी से फैंस को दीदार देते हैं। कहते हैं जो कोई भी मुंबई घूमने जाता है, इसके सामने फोटो खींचना नहीं भूलता। पिछले दिनों किसी फैंस ने शाहरुख खान से एक सवाल किया था कि क्या वह मन्नत बेचने वाले हैं? शाहरुख ने इस सवाल का बड़ा इमोशनल जवाब दिया था। शाहरुख ने लिखा, "भाई मन्नत बिकती नहीं, सर झुका कर मांगी जाती है। याद रखोगे तो लाइफ में कुछ पा सकोगे।
आमिर खान (बेला विजटा अपार्टमेंट)- बॉलीवुड के मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट आमिर खान का घर भी एकदम पर्फेक्ट है। आमिर बांद्रा के बेला विजटा अपार्टमेंट में रहते हैं। यह 5 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है। इसकी कीमत करीब 70 करोड़ रुपये बताई जाती है।
सैफ अली खान (फॉच्र्युन हाइट्स)- सैफ अली खान अपने परिवार के साथ बांद्रा स्थित फॉच्र्युन हाइट्स बिल्डिंग में रहते हैं। इस घर में वुडेन वर्क अधिक किया गया है। हालांकि हाल ही में उनके नए घर में शिफ्ट होने की खबरें आई हैं। रिपोट्र्स की मानें तो जल्द ही सैफ अपने पुराने घर को छोड़कर नए घर में जा सकते हैं। इसकी कीमत भी 60 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं नवाब सैफ अली खान का पटौदी पैलेस न सिर्फ शानदार है, बल्कि इसकी कीमत भी बहुत ज़्यादा है। सैफ का पटौदी पैलेस 750 करोड़ रुपए का है।
सलमान खान (गैलेक्सी अपार्टमेंट)- 'दबंग' सलमान खान कई सालों से बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे हैं। इस अपार्टमेंट में सलमान का दो फ्लैट हैं जो कि ग्राउंड और फस्र्ट फ्लोर पर हैं। इनकी कीमत 60 करोड़ रुपये बताई जाती है। रिपोट्र्स की मानें तो सलमान खान ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं और वहीं उनके पिता सलीम खान पहली मंजिल पर रहते हैं।
अक्षय कुमार का ड्युप्लेक्स- अक्षय कुमार का घर एक आलीशान ड्युप्लेक्स है। यह जुहू बीच पर बना हुआ है। इसका पूरा इंटीरियर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने डिजाइन किया है। पहले अक्षय के पड़ोसी ऋतिक रोशन थे , लेकिन अब ऋतिक ने अपने लिए दो नए फ्लैट खरीद लिए हैं। अक्षय के बंगले की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। अगर रिपोट्र्स की मानें तो अक्षय ने लोखंडवाला, बांद्रा, टोरंटो और गोवा में भी घर खरीद रखे हैं।
ऋतिक रोशन- ऋतिक रोशन पहले अक्षय कुमार के पड़ोसी थे। हाल ही में ऋतिक रोशन ने जुहू में दो फ्लैट खरीदे हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक इनकी कीमत 97 करोड़ रुपये है।
धर्मेंद्र का फॉर्महाउस- एक्टर धर्मेंद्र फिल्मों से दूर होने के बाद से अपने फॉर्महाउस में रहते हैं। वे वहां आर्गेनिôक खेती करते हैं और जानवरों-प्रकृति के काफी करीब हैं। उनके पास ढेर सारी गाय और भैंसे हैं। उनका फॉर्महाउस लोनावला में स्थित है। इसकी कीमत के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है ,लेकिन इसकी कीमत भी करोड़ो में है।
शिल्पा शेट्टी- बॉलीवुड की यमी मम्मी शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 200 करोड़ के लग्ज़ीरियस विला में रहते हैं, समुद्र किनारे बना उनका ये घर बेहद खूबसूरत है।
जॉन अब्राहम- बॉलीवुड के डैशिंग हीरो जॉन अब्राहम का घर भी काफी डैशिंग है। 60 करोड़ की कीमत वाला उनका घर सी फेसिंग पेंटहाउस है।
Leave A Comment