बेटे की मां बनीं अमृता राव
मुंबई। शादी के चार बाद अभिनेत्री अमृता राव के घर किलकारियां गूंजी हैं। अभिनेत्री ने एक बेटे को जन्म दिया है। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। अमृता और उनके पति आरजे अनमोल के प्रवक्ता की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है।
बयान में कहा गया, ''अमृता राव और आरजे अनमोल के घर आज एक बच्चे का जन्म हुआ। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।'' उन्होंने बयान में कहा, ''परिवार बहुत खुश है और अमृता एवं आरजे अनमोल दोनों ने सभी लोगों को उनकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया।''
अमृता राव ने 2016 में अनमोल के साथ शादी की थी। अमृता राव "इश्क विश्क", "मैं हूं ना", और "विवाह" जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार 2019 में आई राजनीतिक फिल्म "ठाकरे" में देखा गया था। अमृता राव ने गर्भवती होने की बात को लंबे समय तक छिपाए रखा था। नौवे महीने में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। अमृता ने इस बात को छिपाने के लिए अपने फैंस से माफी भी मांगी थी।
-
Leave A Comment