सुहाना खान ने अनोखे अंदाज में दी पापा शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई
मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह उर्फ शाहरुख खान आज 55 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाई भरे संदेश आ रहे हैं। शाहरुख खान के फैंस आज उनके लिए लम्बी उम्र की दुआ मांग रहे हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। जहां शाहरुख खान के फैंस लगातार उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं, वहां उनके परिवारवाले कैसे पीछे रह सकते हैं। शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर एक क्यूट सा पोस्ट शेयर करके पापा के लिए जन्मदिन की बधाई दी है।
सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पिछले साल की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपने पिता शाहरुख खान और दोस्त शनाया कपूर के साथ नजर आ रही हैं। यह तस्वीर बीते साल हुए शाहरुख खान के जन्मदिन सेलीब्रेशन की ही है। सुहाना खान ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे माई बेस्टफ्रेंड्स.... जिनमें से एक 55 साल का हो गया है और एक 21 साल की हो गई है।
सुहाना पापा शाहरुख की बहुत लाडली हैं और इन दिनों अपने फोटोज को लेकर लगातार चर्चा में रहती हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वो भी जल्द फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनेंगी।
---
Leave A Comment