दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखा शाहरुख का जलवा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान बीती 2 नवम्बर को 55 साल के हो गए। इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से खूब सारी बधाइयां मिलीं। कोरोना वायरस महामारी के कारण शाहरुख खान ने अपने 55वें जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी नहीं रखी, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। यहां तक वे मुंबई में भी नहीं थे, बल्कि दुबई चले गए थे।
उन्होंने दुबई में बुर्ज खलीफा बिल्डिंग पर अपने खास लोगों के साथ जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। इस पार्टी में सुहाना खान अपनी कुछ दोस्तों के साथ शामिल हुईं और करण जौहर ने गौरी खान के साथ रंग जमाया। करण जौहर ने किंग खान के बर्थडे सेलीब्रेशन की वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसे फैंस से खूब सारा प्यार मिल रहा है। इस मौके पर दुबई की इमारत बुर्ज खलीफा पर उनकी तस्वीर दिखाई गई। इस दौरान का वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दुबई की इमारत बुर्ज खलीफा से सामने आई तस्वीर को खुद शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बुर्ज खलीफा के अपोजिट खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं शाहरुख के पीछे इमारत पर उनकी तस्वीर के साथ 'हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान...' लिखा नजर आ रहा है। इस खास तस्वीर को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, 'खुद को दुनिया की सबसे बड़ी और ऊंची इमारत पर देखना बहुत अच्छा लग रहा है। मेरे दोस्त मोहम्मद अलाब्बर मेरी अगली फिल्म से पहले ही मुझे सबसे बड़ी स्क्रीन पर ले आए। धन्यवाद और लव यू ऑल। दुबई में मेरे अपने मेहमान होने के नाते... मेरे बच्चे इससे काफी प्रभावित हुए और मुझे यह बहुत पसंद आया और मैं इसे प्यार कर रहा हूं।'
कैसा है शाहरुख का दुबई वाला घर
हम बता दें कि दुबई शाहरुख का प्रिय शहर है और वे वहां अक्सर जाते रहते हैं। शाहरुख के पास दुबई में खुद का बेहद आलिशान विला भी है। इस विला का नाम सिग्नेचर है। यह विला किसी महल से कम नहीं है। इसका इंटीरियर डिजाइन खुद गौरी खान ने किया है। दुबई की जन्नत कहे जाने वाले पाम जुमेराह बीच पर स्थित इस आलीशान विला में 6 बेडरूम हैं, जो कुल 8,500 स्क्वायर फिट क्षेत्र में फैला है। ये पूरा प्लॉट 14 हजार स्क्वेयर फिट में फैला हुआ है। इस घर की कीमत 200 करोड़ रुपए से अधिक है। समंदर पर बना ये एक आर्टिफीशियल आईलैंड है। 5 किलोमीटर लंबे और 5 किलोमीटर चौड़े पाम आईलैंड को एक निजी कंपनी ने तैयार किया है। ये 800 फुटबॉल मैदानों के बराबर है। इसे मुख्य जमीन से जोडऩे के लिए एक 300 मीटर का पुल बनाया गया है। गैजेट्स सेवी किंग खान के इस बंगले में रिमोट कंट्रोल वाले 2 कार गैराज हैं। यहां एक पूल और प्राइवेट बीच है, जिसे खान फैमिली बग्गी राइड्स के लिए इस्तेमाल करती है।
Leave A Comment