अमृता ने बेटे का रखा ये नाम, खूबसूरत तस्वीर के साथ फैंस को दी जानकारी
मुंबई। अभिनेत्री अमृता राव और आरजे अनमोल ने अपने नवजात बेटे का नाम रख लिया है और उन्होंने अपने चाहने वालों को इसकी जानकारी दी है।
इसी महीने की शुरुआत में अमृता राव और आरजे अनमोल पैरेंट्स बने हैं। अमृता ने एक बेटे को जन्म दिया है। दोनों ने फैंस से बेटे के नाम के लिए सजेशन मांगे थे। अब दोनों ने बच्चे का नाम रख लिया है और इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। इस जानकारी को शेयर करते हुए आरजे अनमोल ने बेटे की मुठ्ठी की एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की।
इस कपल ने अपने घर के नए सदस्य का नाम वीर रखा है। प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए अनमोल ने लिखा, 'हैलो वल्र्ड, मिलिए हमारे बेटे वीर से। आप सबका आशीर्वाद चाहते हैं।' उनके इस पोस्ट को पत्नी अमृता ने भी रीपोस्ट किया।
हम बता दें कि अमृता राव ने 15 मई 2016 को आरजे अनमोल से शादी की थी। इसके चार साल बाद दोनों के घर किलकारी गूंजी है। शादी से पहले दोनों 7 साल तक रिलेशनशिप में थे। यह शादी एकदम सीक्रेट तरीके से हुई थी।
Leave A Comment