ब्रेकिंग न्यूज़

  टीवी इंडस्ट्री को इस साल हुआ करोड़ों का नुकसान, बंद हो चुके हैं 15 से भी ज्यादा शोज
मुंबई। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते टीवी इंडस्ट्री को करोड़ों का नुकसान हुआ है। अब तक टीवी पर आने वाले कई शोज पर ताला लग चुका है और अब तो ये लिस्ट दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। 
विद्या- मीरा देओस्थले स्टारर इस शो को इसी साल बंद किया गया है। शो के प्रोड्यूसर महेश पांडे ने जानकारी दी थी कि लॉकडाउन की वजह से हुए नुकसान के चलते उन्हें ये फैसला लेना पड़ा था। 
 बेहद 2- जहां सीरियल बेहद के पहले पार्ट ने दर्शकों का दिल जीत लिया था वहीं इसका दूसरा पार्ट कुछ खास नहीं चल पाया। ऐेसे में मेकर्स ने जेनिफर विंगेट और शिविन नारंग के इस शो को बंद ही कर दिया।
 मेरी गुडिय़ा- अलीशा पंवार स्टारर इस शो को भी बंद कर दिया गया है। बीते साल दिसम्बर में शुरु हुआ ये शो टीआरपी लिस्ट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा था।  
 कार्तिक पूर्णिमा- लॉकडाउन की वजह से इस शो को भी बहुत नुकसान हुआ है। इस शो की एक्ट्रेस पौलमी दास ने ही शो के बंद होने की खबर की पुष्टि की थी।
 पटियाला बेब्स- सोनी टीवी ने एक साथ अपने कई शोज के ऑफ एयर जाने की घोषणा की थी।  पटियाला बेब्स सीरियल के बंद होने की खबर सुनकर अशनूर कौर टूट गई थी।  
 इश्क शुभान अल्लाह- इस शो ने टीआरपी लिस्ट में खूब धमाल मचाया है, लेकिन हाल ही में इसे भी ऑफ एयर किया गया है।
 दिल ये जिद्दी है- इस शो को भी कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते बंद किया गया है। इस शो में 'बिग बॉस 12' फेम रोहित सुचांती मुख्य रोल में थे। 
 नजर 2- अभिनेत्री मोनालिसा स्टारर इस शो को शुरु हुए कुछ दिन हुए थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते प्रोड्यूसर गुल खान ने इसे बंद करने का ऐलान कर दिया था।
 इशारों इशारों में- लॉकडाउन के नुकसान को इस शो के मेकर्स भी नहीं झेल पाए और कहानी पूरी किए बिना ही यह सीरियल बीच में ही बंद कर दिया गया है। 
 दिल जैसे धड़के धड़कने दो- स्टार प्लस के इस शो पर भी कोरोना की मार पड़ी है और यह सीरियल बंद कर दिया गया है। हालांरि इस सीरियल ने टीआरपी लिस्ट में खास कमाल नहीं दिखाया था। 
 दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ ना- इस शो पर भी कोरोना ग्रहण लग चुका है और इस खबर के सामने आते ही दर्शक काफी निराश भी हुए थे। सीरियल अपनी कहानी की वजह से लोगों को पसंद आ रहा था। लोगों की जिज्ञासा भी कहानी का रहस्य जानने की थी, लेकिन इसका खुलासा हुआ ही नहीं और इसे बीच में ही बंद करना पड़ा। 
 नागिन 4- लॉकडाउन से हो रहा नुकसान तो एकता कपूर भी नहीं झेल पाईं और उन्होंने अपने सुपरनैचुरल शो 'नागिन 4' के बंद होने की घोषणा कर दी थी।
 शुभारंभ- कलर्स चैनल पर आने वाले इस शो के मेकर्स ने हाल ही में इसे बंद करने का ऐलान किया है। सीरियल दर्शकों के बीच अपनी पैठ बनाने में असफल साबित हुआ है। 
 कसौटी जिंदगी  के 2- एकता कपूर के इस शो के आखिरी एपिसोड को 3 अक्टूबर को ऑन एयर किया गया है।
 अकबर का बल वीरवल- चारू असोपा स्टारर इस शो को हाल ही में शुरू किया गया था। मेकर्स ने अब इस शो को भी बंद करने का फैसला सुना दिया है।
 मेरे डैड की दुल्हन- श्वेता तिवारी और वरुण बडोला स्टारर इस टीवी शो को भी बंद किया जा रहा है। यह सीरियल लोगों को पसंद आया है और इसकी रोचकता बनी हुई है। इसके बाद भी इसे बंद करने का निर्णय लेने से दर्शक निराश हुए हैं। 

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english