पापा सैफ के साथ तैमूर बने 'किसान' !
मुंबई। जब भी देश के सबसे कम उम्र के सेलिब्रिटीज की बात होती है तो तैमूर अली खान का नाम सबसे ऊपर आता है। हाल ही में सैफ अली खान और करीना के लाडले तैमूर अपने पैरेंट्स के साथ पटौदी स्थित अपनी पुश्तैनी हवेली में छुट्टियां बिताने गए थे। इस ट्रिप के दौरान तैमूर खेतों में किसान बने नजर आ रहे हैं!
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में तैमूर अली खान अपने पिता सैफ के साथ खेत में काम कर रहे हैं। दोनों की प्यारी तस्वीरें लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों में सैफ ने काले रंग की टीशर्ट और सफेद पायजामा पहना हुआ है। वहीं तैमूर ने भी टीशर्ट और हाफ जींस पहनी है।
इससे पहले तैमूर क्रिकेटर भी बन चुके हैं। उनकी मां करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तैमूर की एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें तैमूर पिच पर बल्ला लिए खड़े हैं। फोटो शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'आईपीएल में कोई जगह है क्या? मैं भी खेल सकता हूं।'
सैफ अली खान अपनी अगली फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग शुरू करने के लिए टीम के साथ हिमाचल प्रदेश निकल चुके हैं। वहीं करीना कपूर ने हाल ही में आमिर के साथ अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग खत्म की है।
Leave A Comment