पिता के बाद बेटे ने भी राजीव निगम का साथ छोड़ा
मुंबई। मशहूर कॉमेडियन राजीव निगम के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुछ महीनों पहले ही उनके पिता का निधन हुआ था और अब उनके जन्मदिन (8 नवंबर) के मौके पर उनके बेटे देवराज ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस दुख भरी खबर को खुद राजीव निगम ने फैंस के साथ शेयर किया है।
राजीव निगम का जन्मदिन 8 नवंबर को था। इस खुशी के मौके पर उन्हें बुरी खबर मिली। राजीव निगम ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बेटे देवराज के साथ एक फोटो पोस्ट किया। साथ में राजीव ने लिखा, 'जन्मदिन पर कैसा सरप्राइज गिफ्ट है। मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ के चला गया, बिना बर्थडे केक काटे। पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है?'
उनका बेटा लंबे समय से बीमार था। खबरों की मानें तो 2 साल पहले उनका बेटा बाहर से खेलकर अपने घर आया। अचानक वह बेहोश हो गया और फिर इसके बाद वह कोमा में चला गया। इसके बाद से उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। उन दिनों राजीव 'हर शाख पे उल्लू बैठा' सीरियल की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने मुश्किलों से सीरियल की शूटिंग पूरी की और अपने बेटे का ध्यान रखने के लिए वापस गांव आ गए। बेटे के लिए राजीव ने अपना कॅरिअर दांव पर लगा दिया।
Leave A Comment