जब बोनी कपूर ने पहली पत्नी के सामने कबूल की थी श्रीदेवी से इश्क की बात....
मुंबई। फिल्म निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर आज अपना 65 वां जन्मदिन मना रहे हैं। बोनी कपूर और श्रीदेवी की प्रेम कहानी किसी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं हैं। बोनी कपूर अदाकारा श्रीदेवी को उस वक्त दिल दे बैठे थे जब पहली बार उन्होंने उनकी फिल्म सोलहवां सावन देखी थी। इस फिल्म में श्रीदेवी को देखने के बाद ही फैसला ले लिया था कि वो उनके साथ जल्दी ही एक फिल्म में काम करेंगे। बोनी कपूर उन्हें अपनी फिल्म मिस्टर इंडिया के लिए कास्ट करना चाहते थे।
इसके लिए उन्होंने अदाकारा को अप्रोच किया। एक मीडिया इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बताया था कि उस वक्त श्रीदेवी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थी। वो एक फिल्म के लिए 8 से लेकर साढ़े आठ लाख रुपये तक चार्ज किया करती थी। श्रीदेवी की फीस से जुड़े फैसले उनकी मां लिया करती थी। श्रीदेवी को अपनी फिल्म में लेने के लिए जब बोनी कपूर ने उनकी मां को अप्रोच किया तो वो उनकी फीस सुनकर हैरान रह गए थे। बावजूद इसके उन्होंने श्रीदेवी को अपनी फिल्म में लेने के लिए 11 लाख रुपये का ऑफर दिया था। ्र
बोनी कपूर ने बताया, श्री हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थी। मुझे पता चला कि वो एक फिल्म के लिए 8-8.5 लाख रुपये चार्ज करती थी। शायद ये उनकी मां का बात करने का तरीका था। मैंने आंकड़े सुने और कहा नहीं मैंने उन्हें 11 लाख रुपये दूंगा। उन्हें लगा कि मैं बॉम्बे का कोई पागल प्रोड्यूसर हूं जो उन्हें उससे भी ज्यादा रकम देने की पेशकश कर रहा हूं जो वो पहले से ले रही है। इस तरह से मैं उनकी मां के करीब जा पाया।
बोनी कपूर ने श्रीदेवी के लिए अपना प्यार कभी किसी के सामने नहीं छुपाया। मिस्टर इंडिया फिल्म की शूटिंग के दौरान, बोनी कपूर ने श्रीदेवी के लिए बेस्ट मेकअप रूम से लेकर बेस्ट कॉस्ट्यूम तक मुहैया कराने के लिए हर दुकान छान मारी थी। उस वक्त वो मोना शौरी के साथ शादीशुदा होने के बावजूद श्रीदेवी के प्यार में पडऩे से खुद को नहीं रोक पाए थे। इस बारे में बोनी कपूर ने इंटरव्यू में बताया था, सही बताउं तो, मैंने अपनी एक्स वाइफ के सामने भी कबूला था कि मैं उनके प्यार में हूं। मैंने खुद को ऐसा करने से रोक ही नहीं पाया था। बोनी ने बाद में अपनी पहली पत्नी से तलाक लेकर श्रीदेवी से शादी की थी। कहा जाता है कि उस वक्त श्री प्रेगनेंट हो चुकी थी। श्रीदेवी से उनकी दो बेटियां जान्हवी और खुशी हैं। वहीं पहली पत्नी मोना से बोनी के दो बच्चे अर्जुन कपूर और एक बेटी है। अर्जुन इस शादी के लिए अपने पिता को कभी माफ नहीं कर पाए, लेकिन बहनों जान्हवी और खुशी के साथ उनके रिश्ते काफी अच्छे हैं।
Leave A Comment