ब्रिटिश फैशन काउंसिल की ब्रैंड एंबेस्डर बनीं प्रियंका चोपड़ा
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा एकमात्र बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्होंने भारत से अधिक विदेशों में नाम कमाया है। अब उनके ताज में एक और हीरा जुड़ गया है। मंगलवार को ब्रिटिश फैशन काउंसिल ने प्रियंका चोपड़ा को अपना नया ब्रैंड एंबेस्डर नियुक्त किया है। प्रियंका चोपड़ा को 'एंबेस्डर फॉर पॉजिटिव चेंज' नियुक्त किया गया है। यह सम्मान पाकर प्रियंका काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
उन्होंने ट्वीट कर यह सम्मान देने पर आभार जताया। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'सकारात्मक बदलाव के लिए ब्रिटिश फैशन काउंसिल का ब्रैंड एंबेस्डर बनकर मैं गौरवान्वित हूं। अब मैं एक साल लंदन में रहूंगी और यहीं काम करूंगी। हमारे पास जल्द ही सबके साथ शेयर करने के लिए काफी रोमांचक इनिशिएटिव्स होंगे। मैं आपको इस सफर पर मेरे साथ ले जाने के लिए एक्साइटेड हूं।' साथ ही प्रियंका ने एक फोटो शेयर किया है।
इसमें लिखा है, 'फैशन हमेशा से ही पॉप कल्चर की नब्ज रहा है। अन्य संस्कृतियों को जोडऩे और लोगों को साथ लाने के लिए एक ताकतवर माध्यम हो सकता है। मैं इस इंडस्ट्री की विविधता और क्रिएटिविटी को सेलिब्रेट करने की ओर देख रही हूं।' बीएफसी का उद्देश्य फैशन को एक पॉजिटिव प्लैटफॉर्म की तरह इस्तेमाल करके आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित कर समाज में बदलाव लाना है। बीएफसी के 'लंदन फैशन वीक' और 'द फैशन अवॉड्र्स' जैसे आने वाले इवेंट्स में भी प्रियंका चोपड़ा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाली हैं।
Leave A Comment