कार्तिक आर्यन से लेकर पंकज त्रिपाठी समेत इन स्टार्स के माता-पिता बसर कर रहे हैं सिंपल लाइफ
मुंबई। जब भी हम बॉलीवुड स्टार्स की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले यही बात सामने आती है कि ये स्टार्स ग्लैमरस और शानदार लाइफ बसर करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। कई स्टार्स के परिवार वाले बहुत ही सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं।
पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी का नाम आज बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में गिना जाता है। अभिनेता को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'अग्निपथ' और 'स्त्री' जैसे कई फिल्मों के लिए जाना जाता है। पंकज त्रिपाठी पेशे से किसान पंडित बनारस त्रिपाठी के बेटे हैं, जो बिहार के गोपालगंज के बेलसंड गांव में रहते हैं और वहीं आरामदायक जीवन बसर कर रहे हैं।
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन का जन्म ग्वालियर के एक छोटे से शहर में हुआ था। उनके माता-पिता मेडिकल फील्ड में थे। कार्तिक के पिता मनीष तिवारी एक बाल रोग विशेषज्ञ हैं और उनकी मां माला तिवारी एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। उनके माता-पिता अभी भी ग्वालियर में ही रहते हैं।
आर. माधवन
बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता आर. माधवन कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। उनके पिता रंगनाथन शेषाद्री टाटा स्टील कंपनी में एक फॉर्मर मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव हैं और फिलहाल वो एक साधारण जीवन जीते हैं। माधवन कभी भी अपने पिता से मिलने और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं।
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना इन दिनों बॉलीवुड के टॉप टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। उनकी पहली फिल्म 'विक्की डोनर' बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। आयुष्मान के पिता पी. खुराना एक ज्योतिषी हैं और अभी भी चंडीगढ़ के उसी गांव में रहते हैं, जहां आयुष्मान का जन्म हुआ था।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने 'रब ने बना दी जोड़ी' के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड में अब तक कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। अनुष्का अजय कुमार शर्मा की बेटी हैं, जो भारतीय सेना के रिटायर्ड ऑफिसर हैं। एक्ट्रेस के पिता अपनी रिटायरमेंट के बाद अपनी पत्नी के साथ एक साधारण जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
बिपाशा बसु
लोकप्रिय एक्ट्रेस और मॉडल बिपाशा बसु ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। इसके बाद बिपाशा ने टीवी के फेमस एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की। बिपाशा हीरक बसु की बेटी है, जो एक सिविल इंजीनियर है और एक साधारण जीवन जी रहे हैं ।
सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने स्टुडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से अपने फिल्मी कॅरिअर की शुरुआत की थी। इन दिनों अभिनेता कई फिल्मों पर काम रहे हैं और एक शानदार लाइफ बसर कर रहे हैं। वहीं सिद्धार्थ के पिता सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी में पूर्व कप्तान थे। फिलहाल उनके पिता लाइमलाइट से दूर रहते हैं।
मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी बॉलीवुड में एक लोकप्रिय चेहरा हैं जिन्हें बिना गॉडफादर और भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) के साथ प्रसिद्धि मिली। उन्हें फिल्मों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। जहां अभिनेता अपने वाइफ और बच्चों के साथ शानदार जिंदगी जीते हैं। वहीं उनके पिता राधाकांत बाजपेयी आज भी अपने गांव में एकदम सिंपल लाइफ व्यतीत कर रहे हैं।
Leave A Comment