ब्रेकिंग न्यूज़

 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम दिव्या भटनागर कोरोना की चपेट में, अस्पताल में भर्ती
मुंबई। टीवी जगत धीरे धीरे पटरी पर आने की कोशिश कर रहा है। कोरोना वायरस की वजह से टीवी जगत पर काफी बुरा असर पड़ा है। लाख सावधानी बरतने के बाद भी टीवी जगत के लोग कोरोना वायरस के शिकार हो रहे हैं। स्टार प्लस के सुपरहिट शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'  फेम अदाकारा दिव्या भटनागर कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकी हैं। कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के बाद दिव्या भटनागर को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। दिव्या भटनागर की हालत खराब होते ही मां और भाई उनके पास पहुंच गए।  
दिव्या भटनागर का पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। दिव्या भटनागर  की मां ने बताया, 'इस समय मेरी बेटी वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। उनकी हालत काफी नाजुक हो चुकी है। जब हमें उसकी बीमारी का जब पता चला तो हम तुरंत ही मुंबई आ गए।  दिव्या भटनागर की मां ने बताया कि दिव्या का पति धोखेबाज  है। दिव्या भटनागर की मां ने कहा, 'उसकी शादी में काफी समय से दिक्कतें चल रही हैं। इस वजह से वो काफी परेशान थी। उसने साल 2019 में गगन नाम के लड़के से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद गगन मेरी बेटी को अकेला छोड़कर चला गया। जिसके बाद से मेरी बेटी मुंबई में अकेली रह रही है।
कुछ समय पहले ही दिव्या भटनागर के इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की गई है। इस तस्वीर में दिव्या भटनागर अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। कुछ समय पहले ही दिव्या भटनागर को निमोनिया हुआ था। निमोनिया बिगडऩे के बाद दिव्या भटनागर को 26 नवंबर के दिन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उस दौरान दिव्या भटनागर सीरियल 'तेरा याद हूं मैं' की शूटिंग कर रही थीं। कोरोना टेस्ट होने पर दिव्या भटनागर की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। जिसके बाद एहतियातन सेट के सभी लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english