अजय देवगन की फिल्म मैदान इस दिन हो रही है रिलीज
मुंबई। 'तान्हाजी' फिल्म की सफलता के बाद अब बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन अपने अगले प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। इसमें से एक चर्चित फिल्म है मैदान ... जो कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते अधर में लटक गई थी। मगर अब अजय देवगन ने ऐलान कर दिया है कि वो अपनी ये फिल्म कब लेकर दर्शकों के बीच पहुंचने वाले हैं। अजय देवगन ने हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए घोषणा की है, कि ये फिल्म साल 2021 के दशहरे के मौके पर रिलीज होने वाली है।
अजय देवगन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, अब मैदान वल्र्डवाइड सिनेमाघरों में दशहरे 2021 पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2021 से शुरू हो रही है। इस फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम के रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म भारतीय फुटबॉल के गोल्डन इरा की कहानी सुनाने वाली है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा तमिल अदाकारा प्रियमणि लीड रोल में दिखने वाली हैं। एक्टर गजराज राव भी अहम किरदार में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा करने वाले हैं। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म को बोनी कपूर और जी-स्टूडियो मिलकर को-प्रोड्यूस कर रहे हैं।
मैदान फिल्म के अलावा अजय देवगन के हाथ कई दिलचस्प फिल्में हैं। वो जल्दी ही एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही मेगा बजट फिल्म आरआरआर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनका लीड रोल नहीं हैं मगर वो फिल्म में एक अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा वो सूर्यवंशी और भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में भी नजर आने वाले हैं। जबकि इसके अलावा वो गोलमाल 3 को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इतना ही नहीं, इन दिनों एक्टर अपने होम-प्रोडक्शन फिल्म मेडे को लेकर भी चर्चाओं में हैं। अजय देवगन खुद इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैंं। जबकि फिल्म में अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Leave A Comment