ब्रेकिंग न्यूज़

 रेखा से लेकर काजोल तक , ये फिल्मी सितारें अपने पूरे नाम से करते हैं परहेज
मुंबई। फिल्मी सितारों की दुनिया भी काफी अलग होती हैं। यहां शोहरत पाने और उसे बचाए रखने के लिए सितारे नई-नई तरकीबें निकालते हैं तो कई बार कुछ ऐसा कर जाते हैं कि आप यकीन ही नहीं कर सकते। ऐसा ही कुछ रणवीर सिंह, , रेख और काजोल समेत कई सितारों ने किया है।  ये सितारे अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं करते हैं। आज हम जानते हैं कि इन सितारों का पूरा नाम क्या है....
 रेखा - सदाबहार अभिनेत्री रेखा की असली नाम क्या आप जानते हैं कि ये है ही नहीं। उनका पूरा नाम भानुरेखा गणेशन हैं। मगर फिल्मों के लिए उन्होंने अपने नाम ने सिर्फ शॉर्ट कर रेखा रखा बल्कि अपना सरनेम भी हटा दिया। ऐसा शायद उन्होंने हिंदी सिनेप्रेमियों के दिल में जगह बनाने के इरादे से किया था। क्योंकि उनका असली नाम काफी बड़ा था जो लोगों को याद रख पाना मुश्किल होता। इतना ही नहीं, शुरुआत में उनके अपने पिता के साथ भी खास अच्छे रिश्ते नहीं थे। 
 श्रीदेवी  
 अदाकारा श्रीदेवी भी अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं किया करती थी। उनका असली नाम श्रीअम्मा यांगर अयप्पन था। ये नाम न सिर्फ बोलने में मुश्किल था बल्कि फिल्मी दुनिया के हिसाब से भी फिट नहीं था। इसीलिए उन्होंने अपना नाम सिर्फ श्रीदेवी ही रख लिया था।
 काजोल 
 एक्ट्रेस काजोल भी अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं करती हैं। उनका सरनेम मुखर्जी है, शादी के बाद वो काजोल देवगन हो गईं। मगर फिर भी अदाकारा अपना नाम सिर्फ काजोल ही रखती हैं। दरअसल, उनके पैरेंट्स तनूजा और देबू मुखर्जी में अलगाव के बाद ही अदाकारा ने अपने नाम में सरनेम का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था। जो अभी तक जारी है।  
 रणवीर सिंह 
रणवीर सिंह भी अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं करते हैं। उनका पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी हैं। मगर उन्होंने अपने नाम को शॉर्ट और सिंपल रखने के लिए अपना सरनेम हटा लिया है।
 गोविंदा  
बॉलीवुड के डांसिग स्टार गोविंदा का पूरा नाम गोविंदा अरुण आहूजा है। मगर फिल्मी दुनिया में हिट और फिट होने के लिए उन्होंने अपना नाम शॉर्ट कर सिर्फ गोविंदा ही रख लिया। 
 धर्मेंद्र  
फिल्म स्टार धर्मेंद्र का पूरा नाम धरम सिंह देओल है। मगर एक्टर ने अपना फिल्मी नाम सिर्फ धर्मेंद्र ही रखा। इस नाम से वो खासा मशहूर भी हुए। हालांकि उनके बच्चे जरूर अपना सरनेम लगाते हैं।
 जितेंद 
 एक्टर जितेंद्र का भी असली नाम ये नहीं हैं। उनका असली नाम रवि कपूर है। मगर उन्होंने न सिर्फ अपना सरनेम हटाया बल्कि अपना नाम बदलकर भी सिर्फ जितेंद्र कर लिया था। ऐसा उन्होंने शायद फिल्मी दुनिया में हिट होने के लिए किया था। 
 असिन  
तमिल अभिनेत्री असिन भी अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं करती हैं। उनका मानना है कि उनका सरनेम थोट्टुमकल बोलने में थोड़ा मुश्किल हैं। इसीलिए उन्होंने अपना नाम सिर्फ असिन ही रखा।
 तबू  
 अदाकारा तबू का पूरा नाम तब्बसुम हाशमी है। मगर फिल्मी दुनिया में जल्दी लोकप्रिय होने के लिए उन्होंने अपना नाम श़ॉर्ट कर तबू रख लिया।
 तमन्ना  
 साउथ एक्ट्रेस तमन्ना का सरनेम भाटिया है। मगर उन्होंने न्यूमरोलॉजी के चक्कर में अपना राम शॉर्ट कर सिर्फ तमन्ना कर लिया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english