ब्रेकिंग न्यूज़

    समीर शर्मा और दिव्या भटनागर समेत इन 12 टीवी कलाकारों ने इस साल दुनिया को कहा अलविदा
 -कई कलाकारों ने आर्थिक तंगी के कारण दी अपनी जान
मुंबई। साल 2020 ने हर एक इंसान को एक के बाद एक कई झटके दिए है। इस साल ने टीवी इंडस्ट्री पर तो एक के बाद एक कहर ढाए हैं। साल 2020 में हमें टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने अलविदा कह दिया और कई कलाकारों के अचानक हुए निधन से उनके प्रशंसक अचंभित  रह गए।  
समीर शर्मा - मुंबई के मलाड में स्थित अपने घर पर ही समीर शर्मा  ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। समीर शर्मा 44 साल के थे। समीर ने 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में शौर्य माहेश्वरी का रोल निभाया था। 
 दिव्या भटनागर -इसी महीने की 7 तारीख को दिव्या भटनागर के निधन की खबर सामने आई थी। दिव्या भटनागर  ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अहम रोल अदा किया था। कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद दिव्या भटनागर 2 हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थी। दिव्या के निधन के बाद उनकी दोस्त देवोलनी भट्टाचार्या ने उनके पति गबरू पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। देवोलीना का कहना है कि शादी के बाद गबरू दिव्या के साथ रोजाना मारपीट करता था।
 आशीष रॉय - बीते 24 नवम्बर, 2020 को ही आशीष रॉय का निधन हुआ है। आशीष रॉय लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और किडनी फेल होने के नाते उनकी स्थिति और भी खराब हो गई थी। कुछ दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद की गुहार भी लगाई थी।
 जगेश मुकाती- 'अमिता का अमित' और 'श्री गणेश' जैसे शोज में अहम रोल अदा कर चुके सीनियर एक्टर जगेश मुकाती ने 10 जून को अंतिम सांस ली थी।
 रंजन सहगल- 'क्राइम पेट्रोल' फेम रंजन सहगल ने 11 जुलाई, 2020 को अंतिम सांस ली। कई ऑर्गन एक साथ फेल होने के चलते डॉक्टर रंजन सहगल को बचा नहीं पाए। महज 36 साल के रंजन सहगल काफी लम्बे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। रंजन सहगल ने 'गुस्ताख दिल', 'रिश्तों से बड़ी प्रथा', 'कुलदीपक' और 'सावधान इंडिया' जैसे शोज में काम किया था।
 दिव्या चौकसे- कैंसर से जूझ रही दिव्या चौकसे ने 29 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। दिव्या चौकसे के कजिन अमिश वर्मा ने फेसबुक के जरिए उनके निधन की खबर साझा की थी। अंतिम सांस लेने से पहले दिव्या चौकसे ने अपने फैंस के नाम एक मैसेज भी लिखा था। दिव्या चौकसे ने इंस्टा स्टोरी पर अपने फैंस से ये प्रार्थना करने की गुजारिश की थी कि वो आसानी से इस दुनिया से जा सकें। साथ ही दिव्या ने ये भी लिखा था कि वो बता भी नहीं सकती है कि वो किस दर्द से गुजर रही हैं।
 मनमीत ग्रेवाल- 'आदत से मजबूर' फेम मनमीत ग्रेवाल लम्बे समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। हालात से मजबूर मनमीत ग्रेवाल ने खुद को ही खत्म कर लिया। लॉकडाउन के चलते मनमीत ग्रेवाल के पास कोई भी काम नहीं था और वो उन पर कई कर्जे थे। मनमीत ग्रेवाल के दोस्त मंजीत सिंह राजपूत ने खुलासा किया था कि मनमीत काफी लम्बे समय से पैसों की तंगी से जूझ रहे थे।
 प्रेक्षा मेहता- 'क्राइम पेट्रोल', 'लाल इश्क' और 'मेरी दुर्गा' जैसे शोज में काम कर चुकी नई-नवेली एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने इंदौर स्थित अपने आवास में फांसी लगातार जान दे दी थी। प्रेक्षा महज 25 साल की ही थी। लॉकडाउन लगने के बाद प्रेक्षा मेहता मुंबई से इंदौर वापस आई थी। घरवालों का कहना था कि काम ना मिलने की वजह से वो काफी परेशान थी।
 सेजल शर्मा- साल की शुरुआत में टीवी इंडस्ट्री को सेजल शर्मा के निधन की खबर ने झकझोर दिया था। सेजल के मीरा रोड पर स्थित आवास में उनकी डेडबॉडी को बरामद किया गया था। सेजल शर्मा ने जिंदगी के उतार-चढ़ाव से परेशान होकर अपनी जान दे दी थी। मरने से पहले सेजल शर्मा ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। कई मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया गया था कि सेजल शर्मा पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव एक साथ देख रही थी।
 लीना आचार्य- बीते 21 नवम्बर 2020 को लीना आचार्य ने नई दिल्ली में अंतिम सांस ली है। किडनी फेल होने की वजह से लीना आचार्य की हालत पूरी तरह से खराब हो गई थी। लीना को वेब सीरीज 'क्लास ऑफ 2020' में देखा जा चुका है। वहीं टीवी पर वो 'सेठ जी', 'आपके आ जाने से' और 'मेरी हानिकारक बीबी' जैसे शोज में काम कर चुकी थी।
 जरीना रोशन खान- टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में अहम रोल अदा करने वाली सीनियर एक्ट्रेस जरीना रोशन खान भी इस दुनिया में नहीं रहीं। जरीना रोशन खान की उम्र 54 साल थी। जरीना रोशन खान के निधन की खबर को सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाते हुए उनकी को-स्टार सृति झा काफी इमोशनल हो गई थी।
 सचिन कुमार- 'कहानी घर घर की' जैसे सुपरहिट शो में काम कर चुके एक्टर सचिन कुमार भी इस साल दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। सचिन कुमार का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ था।  सचिन कुमार के निधन की खबर ने उनके प्रशंसकों को निराश किया था।
---

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english