सलमान अभिनेता नहीं होते तो स्वीमर होते... कुंए में सीखी थी स्वीमिंग...
अभिनेता सलमान खान आज 55 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने कॅरिअर में बहुत सी हिट फिल्में दी हैं। जाने-माने स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान के वे सबसे बड़े बेटे हैं। व्यक्तिगत रूप से सलमान अपनी दरियादिली के जाने जाते हैं।
सलमान खान के जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें.....
- सलमान का पूरा नाम है - अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान।
-सलमान को बचपन से तैरने का काफी शौक है। इस कारण सलमान कहते भी हैं कि वे अगर अभिनेता नहीं होते तो वे स्वीमर होते। आपको जानकर हैरानी होगी की सलमान अपने स्कूल के दिनों में स्वीमिंग चैम्पियन रह चुके हैं। दरअसल जिंदगी में हर चीज का खतरा उठाने वाले सलमान खान को पहले पानी से डर लगता था। एक दिन उनकी बड़ी अम्मी ने उन्हें रस्सी से बांधा और पड़ोस के एक कुएं में फेंक दिया। यह सलमान के लिए स्विमिंग का पहला पाठ था। इसके बाद से सलमान अक्सर उस कुएं में तैरने के लिए जाया करते थे। बचपन में उन्होंने इस कुएं में ही स्विमिंग सीखी।
-इसके अलावा सलमान को पेंटिंग का भी काफी शौक है और इसे वे शौकिया तौर पर अब भी करते हैं। ये उनका शौक ही है जो आए दिन उछाल मारते रहता है। इस शौक की एक झलक आप सलमान की फिल्म जय हो के पोस्टर पर देख सकते हैं। जय हो का पोस्टर वास्तव में सलमान ने पेंट किया है।
-इसके अलावा सलमान काफी मूडी हैं और इसी वजह से उन्होंने दो सुपरहिट मूवी को रिजेक्ट कर दिया था जिसमें शाहरुख ने काम किया था। ये फिल्में है बाजीगर और चक दे इंडिया। और ये बात सबको मालूम है कि बाजीगर सलमान की सबसे पहली सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्म है जिसने शाहरुख को इंडस्ट्री में जमाने का काम किया।
-सलमान को किसी एक ब्रांड या खुशबू का साबुन पसंद नहीं है। उन्हें तरह-तरह के साबुन पसंद हैं। वे जब भी कहीं विदेश जाते हैं, वहां के लोकप्रिय साबुन खरीदना नहीं भूलते हैं। सलमान को देश-दुनिया के बेहतरीन साबुन इक_ा करने का शौक है। बताया जाता है कि सलमान के पास कई देशों के साबुन मौजूद हैं जिनमें हैंडमेड साबुन भी शामिल हैं।
-सलमान को महंगी कारों और मोटरसाइकिल का शौक हैं और उनके पास कई मशहूर ब्रांड की कारें और मोटरसाइकिल हैं। उन्हें साइकिल चलाने का भी शौक है और वे अक्सर मुंबई की सड़कों पर साइकिल लेकर निकल पड़ते हैं।
- सलमान जब ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में पढ़ते थे तो गर्मी की छुट्टियों में उनका फेवरेट डेस्टिनेशन इंदौर हुआ करता था। इस दौरान सलमान का ज्यादा से ज्यादा वक्त इंदौर की सड़कों पर साइकिल चलाने में बीतता था। वो मीलों साइकिल चलाने का शौक रखते थे। सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें दूसरे लोगों के बगीचे से आम और जामुन चुराकर खाने का भी बड़ा शौक था। वो अपने दोस्तों का एक ग्रुप बनाकर उन्हें बहला फुसलाकर ले जाते थे और जामुन और आम की चोरी करते थे।
-आपको ये जानकर और हैरानी होगी कि सलमान को गांव जाकर बैलगाड़ी चलाने का भी बहुत शौक था। वो सिर्फ बैलगाड़ी चलाने के लिए दूर दराज गांव तक पहुंच जाते थे। उन्हें गाय-भैंसों का दूध पीने का भी बहुत शौक रहा है।
Leave A Comment