ब्रेकिंग न्यूज़

 जब सलमान ने किया फैंस को शॉक्ड, अपने से काफी छोटी उम्र की नायिकाओं के साथ फरमाया ऑन स्क्रीन रोमांस
मुंबई। फिल्म स्टार सलमान खान  बॉलीवुड के नंबर 1 स्टार हैं। भला कौन सी ऐसी हसीना होगी जो उनके साथ ऑन स्क्रीन काम न करना चाहती हो। यही वजह है कि सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करना हर एक्ट्रेस का एक सपना होता है। मगर कई बार ऐसा हुआ है कि सलमान खान और उनकी को-एक्ट्रेस की उम्र के बीच काफी बड़ा अंतर रहा है। बावजूद इसके इक्का-दुक्का फिल्मों को छोड़ दें तो भाईजान का ये अंदाज भी चाहने वालों को खूब पसंद आया है और उनकी ये फिल्में  सफल हुई हैं।  देखिए लिस्ट -
 सलमान खान और दिशा पाटनी
सलमान खान  की साल 2018 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म भारत में दिशा पाटनी के साथ पहली बार 'भाईजानÓ की जोड़ी बनी थी। इस फिल्म में पहली बार दिशा पाटनी सुपरस्टार सलमान खान के साथ रोमांटिक सॉन्ग में नजर आईं थी। अब दोबारा ये जोड़ी फिल्म राधे में दिखने वाली है। बता दें जहां सलमान खान की उम्र इस वक्त 55 बरस की है वहीं, दिशा पाटनी महज 28 साल की ही हैं।  
सलमान खान और सई मंजरेकर
 सलमान अपनी फिल्म दबंग 3 में एक्ट्रेस सई मंजरेकर  के साथ रोमांटिक रोल में दिखाई दिए थे। बता दें कि अदाकारा सई मांजरेकर की उम उस वक्त महज 21 साल ही थी।
 सलमान खान और आयशा टाकिया
  सलमान  की फिल्म वॉन्टेड में उनकी एक्ट्रेस आयशा टाकिया थीं। जो उस वक्त महज 23 साल की थी। जबकि एक्टर की उम्र इस फिल्म में 44 साल की थी। बावजूद इसके ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। 
 सलमान खान और अनुष्का शर्मा
 सलमान और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक साथ फिल्म सुल्तान में काम किया था। यकीनन ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म के समय अनुष्का शर्मा की उम्र महज 28 साल ही थी। जबकि सलमान 51 साल के थे।
 सलमान और असीन
फिल्म रेडी में सलमान के साथ ऑन स्क्रीन इश्क फरमाती दिखने वाली एक्ट्रेस असीन ने जब ये फिल्म की थी। उस वक्त उनकी उम्र महज 26 साल ही थी। जबकि सलमान  46 बरस के थे।  
 सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा
 सलमान  के साथ फिल्म दबंग में डेब्यू करते वक्त सोनाक्षी सिन्हा उस समय महज 23 साल की ही थीं। जबकि  सलमान 45 साल के थे।
 सलमान खान और स्नेहा उलाल
ऐश्वर्या राय की टू-कॉपी कही जाने वाली एक्ट्रेस स्नेहा उलाल   ने सलमान   संग साल 2015 में फिल्म लकी- नो टाइम फॉर लव से डेब्यू किया था। इस वक्त एक्ट्रेस की उम्र महज 18 साल की थी। जबकि सलमान खान इस वक्त 40 साल के थे।  
 सलमान खान और पूजा हेगड़े
 हालांकि अभी तक इन दोनों सितारों को फैंस ने एक साथ ऑन स्क्रीन नहीं देखा है, मगर इनकी जोड़ी जल्दी ही फिल्म कभी ईद कभी दीवाली में दिखने वाली है।  जहां सलमान खान  55 साल के हो चले हैं तो वहीं, अदाकारा पूजा हेगड़े  की उम्र 30 साल की है। यानी वे अपने से 25 साल बड़े हीरो से इश्क फरमाने जा रही हैं। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english