रणबीर और आलिया की सगाई की खबरों के बीच रणधीर कपूर ने क्या कहा.....
मुंबई। अभिनेता रणबीर कपूर बीते दिन ही अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ न्यूईयर की छुट्टियां मनाने के लिए बाहर निकले हैं। इन दोनों के साथ कपूर और भट्ट परिवारों के कुछ सदस्य भी हॉलीडे पर गए हैं। एक तरह से देखा जाए तो यह कपूर और भट्ट परिवारों का फैमिली वेकेशन हैं, जिस कारण कई लोग ऐसे कयास लगा रहे हैं कि इस वेकशन पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सगाई हो गई है।
बुधवार के दिन इंटरनेट पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सगाई की खबरें छायी रहीं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का इंतजार काफी लम्बे समय से हो रहा है, जिस कारण फैंस के लिए सगाई की खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं हैं।
हालांकि हम आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सगाई नहीं हुई है। रणबीर कपूर के ताऊ रणधीर कपूर ( ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए इन खबरों को अफवाह बताया है। रणधीर कपूर ने कहा है कि अगर रणबीर की सगाई होती तो वो भी हॉलीडे पर जाते। ्र
रणधीर कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा है, 'रणबीर और आलिया फैमिली ट्रिप पर गए हैं और वहां ऐसा कोई फंक्शन नहीं हो रहा है। रणबीर अपने परिवार के साथ न्यूईयर सेलीब्रेट करने के लिए गया है। अगर रणबीर और आलिया की सगाई आज होती मैं परिवार के साथ होता, ताकि इतनी बड़ी खुशी को पूरा कपूर खानदार सेलीब्रेट कर पाता।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेमकहानी की शुरूआत 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसी फिल्म के दौरान इनकी मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और फिर ये रिश्ता शादी के मंडप तक जा पहुंचा है।
Leave A Comment