भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के निर्णायक मंडल की घोषणा
नई दिल्ली। 51वें भारतीय अन्तरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक मंडल की घोषणा कर दी गयी है। इसमें विश्व के जाने-माने फिल्म निर्माता निर्देशकों को शामिल किया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि निर्णायक मंडल के अध्यक्ष अर्जेंटीना के पाब्लो सीजर होंगे। मंडल में श्रीलंका के प्रसन्ना विथानगे, आस्ट्रिया के अबू बकर शॉकी, भारत से प्रियदर्शन और बांग्लादेश से रुबाईयात हुसैन भी शामिल होंगे।
पाब्लो सीजर अर्जेंटीना के फिल्म निर्माता है और अफ्रीकी सिनेमा में उनका बडा योगदान है। फिल्म निर्माता प्रसन्ना विथानगे श्रीलंका की जानी-मानी फिल्मी हस्ती हैं। ऑस्ट्रिया के अबू बकर शॉकी लेखक और निर्देशक हैं। जबकि रुबाईयात हुसैन बांग्लादेश के फिल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं। प्रियदर्शन भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता हैं।
Leave A Comment