संगीत के जादूगर एआर रहमान ने मुफलिसी में काटा था बचपन, असली नाम से है सख्त नफरत !!
-रहमान आज अपना 54 बर्थडे मना रहे हैं
मुंबई। भारतीय सिने जगत के नामी संगीतकार, ए.आर. रहमान आज अपना 54 वां बर्थडे मना रहे हैं। ऑस्कर विनर म्यूजिशियन के बर्थडे के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। क्या आप जानते हैं कि ए.आर. रहमान का जन्म हिंदू परिवार में हुआ था और उनका असली नाम एआर रहमान नहीं हैं।
असली नाम है दिलीप कुमार
नामी संगीतकार ए.आर. रहमान का जन्म मद्रास में एक हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता आर.के. शेखर एक म्यूजिशियन थे और तमिल, मलयालम फिल्मों से जुड़े हुए थे। उनका असली नाम दिलीप कुमार हैं। मगर खुद ए.आर. रहमान को अपना ये नाम पसंद नहीं। उन्होंने अपनी बायोपिक में इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें ये नाम उनके गरीबी के दिनों की याद दिलाता है।
मुफलिसी में कटा एआर रहमान का बचपन
ए.आर. रहमान महज 9 साल के ही थे जब उनके पिता का निधन हो गया। उस वक्त उनकी मां ने उनके पिता के वाद्य यंत्रों को किराए पर देकर मिलने वाले पैसों से घर का खर्चा चलाया था। रहमान इन यंत्रों को बजाना जानते थे। इसीलिए वो हर उस जगह जाते थे यहां ये यंत्र भेजे जाते थे।
एआर रहमान ने इसीलिए बदला धर्म
23 साल की उम्र में एआर रहमान ने अपने परिवार के साथ इस्लाम धर्म को कबूल कर लिया था। ऐसा उन्होंने अपने धर्म गुरु कादरी इस्लाम के संपर्क में आने के बाद किया। धर्म परिवर्तन के बाद उनका नाम अल्लारखा रहमान रखा गया।
मणिरत्नम ने दिया था पहला ब्रेक
ए.आर. रहमान को पहला मौका निर्देशक मणिरत्नम ने अपनी फिल्म रोजा के लिए दिया था। इस फिल्म के संगीत ने हिंदी सिने जगत में तूफान ला दिया था।
ऑस्कर में नहीं पहनी थी मणिरत्नम की ड्रेस
दरअसल, ऑस्कर के लिए निर्देशक मणिरत्नम उन्हें एक बेहतरीन सूट गिफ्ट करना चाहते थे। मगर ए.आर. रहमान ने इसे लेने से मना कर दिया था। उन्होंनें इसके लिए अपनी पत्नी सायरा की ओर से तैयार करवाई गई शेरवानी को पहना था।
ऐसी है एआर रहमान की फैमिली
एआर रहमान की पत्नी का नाम सायरा बानो हैं। जबकि उनके तीन बच्चे हैं। जिनका नाम खतीजा, रहीमा और अमीन है। खतीजा हमेशा बुर्के में रहने के कारण चर्चा में रहती हैं।
हॉलीवुड में चला है एआर रहमान का जादू
बता दें कि एआर रहमान ने हिंदी सिनेमा के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी अपना सिक्का जमाया है। उनकी फिल्म कपल्स रीट्रीट को बेस्ट म्यूजिक स्कोर के लिए बीएमई अवॉर्ड भी मिला था। एआर रहमान फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी हाथ आजमा चुके हैं।
Leave A Comment