रणवीर ने दीपिका पादुकोण को बताया 'बीवी नंबर 1'
मुंबई। 5 जनवरी को एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 35 साल की हो गईं। दीपिका के जन्मदिन पर देश-विदेश में बसे उनके फैंस ने बधाई दी। उनके पति रणवीर सिंह ने सबसे हटके अंदाज में दीपिका को बधाई दी। रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को 'बीवी नंबर 1' बता दिया। रणवीर ने दीपिका के जन्मदिन पर दो खास तस्वीरें शेयर कीं। इनमें एक दीपिका के बचपन की है और दूसरी प्यारे कपल की है।
दीपिका के बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, 'मेरी जान, मेरी लाइफ, मेरी गुडिय़ा। जन्मदिन मुबारक हो।' उनकी इस तस्वीर पर फैंस सहित कई सेलेब्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दीपिका के बचपन की तस्वीर के अलावा रणवीर ने एक और तस्वीर शेयर की। इसमें रणवीर और दीपिका दोनों साथ बैठे हैं और रणवीर पीछे से दीपिका के गाल पर किस कर रहे हैं। ये प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, 'बीवी नंबर1', देखिए रणवीर और दीपिका की सुपर क्यूट फोटो.... ्र
अगर दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका फिलहाल शाहरुख खान के साथ आने वाली अपनी फिल्म 'पठान' की शूटिंग में लगी हुई हैं। इस फिल्म में दीपिका शाहरुख और जॉन अब्राहम के साथ काम करती नजर आएंगी। वहीं वे शकुन बत्रा की फिल्म में भी लगी हुई हैं जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे जैसे स्टार्स नजर आएंगे।
इसके दूसरी तरफ रणवीर सिंह की कई फिल्में रिलीज को तैयार हैं। इनमें 'सूर्यवंशी' और '83' जैसी बड़े बैनर की फिल्में शामिल हैं, साथ ही रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग में भी लगे हुए हैं। हाल ही के दिनों में रणवीर ने इस फिल्म के सेट से एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की थी।
Leave A Comment