17 साल की शादी तोड़कर फिर प्यार में पड़े फरहान अख्तर, आज मना रहे हैं 47 वां जन्मदिन
मुंबई। बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। फरहान अख्तर फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने फिल्म भाग मिल्खा भाग में अपनी अदायगी से दर्शकों का दिल जीता हैं।
फरहान फिलहाल शिबानी दांडेकर के साथ अचैज्ड हैं और फिल्म इंडस्ट्री का यह पावर कपल अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। एक्टर फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर पर जान छिड़कते हैं। इनकी जोड़ी जब भी सामने आती है फैंस का दिल चुरा ले जाती है। फरहान अख्तर पत्नी अधुना से अलग हो चुके हैं। दोनों की साल 2000 में शादी हुई थी और ये 17 साल चली। 2017 में दोनों ने आपसी रजामंदी से तलाक ले लिया था। फरहान-अधुना बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश कपल में गिने जाते थे। अधुना ने बॉलीवुड में बतौर हेयर स्टाइलिस्ट पहचान बनाई है। दोनों की मुलाकात 'दिल चाहता है' के सेट पर हुई थी। अधुना फरहान से छह साल बड़ी हैं। तीन साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी की थी। इनकी दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं। अब फरहान अपने से सात साल छोटी शिबानी दांडेकर से प्रेम करते हैं। उनकी लव स्टोरी टीवी शो आई कैन डू थैट के सेट से शुरू हुई थी। एक्ट्रेस और मॉडल शिबानी दांडेकर इस टीवी शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं थी। जबकि फरहान अख्तर इस शो को प्रोड्यूस कर रहे थे।
इस टीवी रियल्टी शो पर ही इनके बीच नजदीकियां बढऩे लगी थी। जिसके बाद इनके अफेयर की खबरें आग की तरह वायरल होने लगी। साल 2018 में शिबानी दांडेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही थी। इस तस्वीर को देखकर लोग फरहान अख्तर के नाम के कयास लगाने लगे थे। कुछ दिनों बाद यही तस्वीर फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिस पर एक हार्ट इमोजी के साथ एक्टर ने अपने प्यार को कंफर्म किया था। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की रिसेप्शन पार्टी में ये कपल एक साथ शामिल हुआ था। जहां इस कपल ने एक साथ धांसू एंट्री कर सभी को हैरान कर दिया था।
अफेयर की खबरों के बीच वायरल हुई फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की सी बीच तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था।
फरहान अख्तर ने साल 2001 में फिल्म 'दिल चाहता है' से बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, उनका एक्टिंग डेब्यू फिल्म 'रॉक ऑन' (2008) से हुआ था। एक्टर और डायरेक्टर होने के साथ फरहान सिंगर भी हैं और उन्होंने 'रॉक ऑन' से बॉलीवुड में बतौर सिंगर भी कदम रखा था। तकरीबन 20 से ज्यादा फिल्मों में उनका योगदान रहा है। इनमें से किसी में वे एक्टर के रूप में नजर आए तो किसी को निर्देशित किया। 'रॉक ऑन' (2008), 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' (2011) और 'शादी के साइड इफेक्ट' (2014) में उन्होंने गाने भी गाए हैं।
Leave A Comment