सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा अपना नया आशियाना
मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में नया घर खरीदा है। इसके साथ ही अदाकार उन सितारों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। जिन्होंने हाल ही में रियल एस्टेट में इंवेस्ट किया है। सोनाक्षी सिन्हा ने खुद इस खबर पर मुहर भी लगाई है। फिल्म स्टार सोनाक्षी सिन्हा ने बांद्रा स्थित एक पॉश बिल्डिंग में 4 बीएचके का लैविश घर खरीदा है। ये मुंबई शहर की एक प्राइम लोकेलिटी है। जहां सोनाक्षी सिन्हा का नया आशियाना होगा।
हालांकि अदाकारा अभी इस घर में शिफ्ट करने की प्लानिंग में नहीं हैं। वो अपने माता-पिता के साथ ही रह रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, मैंने जब से काम करना शुरू किया, तब से ही ये मेरा सपना था कि मैं अपनी मेहनत की कमाई से 30 साल की उम्र तक अपना एक घर बनाऊं। हालांकि इसमें थोड़ा लेट हो गया। लेकिन आखिरकार ये हो गया।
नए घर में शिफ्ट होने के बारे में पूछने पर सोनाक्षी सिन्हा ने मुस्कुराते हुए कहा, मैं अपने माता-पिता के साथ खुशी से रह रही हूं। मेरा अभी घर शिफ्ट करने का कोई प्लान नहीं है। घर खरीदना मेरे सपने को पूरा करने के लिए था और ये एक शानदार निवेश है। सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा के साथ रामायण नाम के बंगले में रहती हैं।
इस बीच सोनाक्षी सिन्हा से पहले हाल ही में आलिया भट्ट, जैकलीन फर्नांडिज, ऋतिक रोशन और जाह्नवी कपूर ने भी मुंबई में अपने लिए नए घर खरीदे हैं। जैकलीन फर्नांडिज अपने नए घर में शिफ्ट भी हो गई हैं।
-----
Leave A Comment