अभिनेत्री अंजली बनोट ने बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे
मुंबई। बीते साल की सबसे जबरदस्त वेब सीरीज 'स्कैम 1992' (स्ष्ड्डद्व 1992) में हर्षद मेहता की पत्नी का रोल करने वालीं एक्ट्रेस अंजली बरोट ने शादी कर ली है। अंजली अपने बॉयफ्रेंड गौरव अरोड़ा के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधी हैं। अंजली ने कई शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
16 फरवरी 2021 को अंजली ने बॉयफ्रेंड गौरव के साथ शादी की। अंजली ने शादी में लाइट रेड कलर का लहंगा पहना जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अंजली ने शादी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। साथ में अंजली ने लिखा, 'जीवनभर के लिए चाय पार्टनर। मैं तुमसे प्यार करती हूं गौरव अरोड़ा।' अंजली ने शादी के कई कार्यक्रमों की तस्वीरें शेयर की हैं। इससे पहले अंजली ने मेहंदी की रस्म की तस्वीरें भी शेयर की थीं। अंजली के चेहरे पर शादी की खुशी साफ दिख रही थी। प्यार को पाने का अहसास ही अलग होता है। अंजली ने परिवार वालों के साथ कई पोज दिए हैं।
मेहंदी की तस्वीरें शेयर करते हुए अंजली ने लिखा, 'अलेक्सा मेहंदी लगाके रखना गाना चलाओ। अंजली ने स्कैम 1992 में हर्षद मेहता बने प्रतीक गांधी की बीवी ज्योति मेहता का रोल किया था। सीरीज में उनकी एक्टिंग की लोगों ने जमकर तारीफ की है। शादी होने पर अंजली को फैंस सहित कई नामी सेलेब्स ने भी बधाई दी है।
---
Leave A Comment