प्रियंका की किराएदार बनीं जैकलीन
मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और जैकलीन फर्नांडिस के बीच अब रिश्ता केवल दोस्ती का नहीं बल्कि मकानमालिक और किराएदार का भी बन गया है। जैकलीन फर्नांडिस बीते साल अक्टूबर के महीने में मुंबई के जुहू स्थित नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। यह घर उन्होंने खरीदा नहीं है बल्कि किराए पर लिया है और इस घर की मालकिन प्रियंका चोपड़ा हैं। जैकलीन ने प्रियंका चोपड़ा का मुंबई वाला अपार्टमेंट कर्मयोग किराए पर लिया था।
जैकलीन ने मकान के लिए प्रियंका को फोन किया और प्रियंका ने तुरंत इसके लिए हामी भर दी। इसके लिए जैकलीन हर महीने लाखों रुपये भी भरती हैं। खबरों की मानें तो इस अपार्टमेंट के लिए जैकलीन हर महीने तकरीबन 7 लाख रुपये (6.78 लाख) किराया भरती हैं। प्रियंका विदेश में शिफ्ट हो गईं और इस कारण उनका ये अपार्टमेंट खाली था। जैकलीन ने अभी सिर्फ 3 साल के लिए घर किराये पर लिया है।
फिलहाल जैकलीन अक्षय की फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग के लिए जैसलमेर में हैं। बच्चन पांडे के अलावा जैकलीन 'भूत पुलिस' में भी नजर आने वाली हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी बुक 'अनफिनिश्ड' लॉन्च की है। इस बुक में उन्होंने कई सारे खुलासे किए हैं जिनसे काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी हो रही है।
Leave A Comment