मां बनी हरदीप कौर, पति के साथ फोटो शेयर कर फैंस को दी गुड न्यूज
मुंबई। बॉलीवुड सिंगर हर्षदीप कौर के घर में भी खुशियां आई हैं। हर्षदीप ने एक बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी हर्षदीप ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।
हर्षदीप कौर ने फैंस के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें वे अपने पति मनकीत के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर पर लिखा है, 'यह एक लड़का है और एक रोमांचक यात्रा की शुरुआत हो गई है।' फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर करते हुए हर्षदीप ने लिखा, 'स्वर्ग का एक छोटा सा हिस्सा धरती पर आ गया है और हम मम्मी-पापा बन गए हैं। हमारा जूनियर सिंह आ गया है और हम इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते।'
हर्षदीप ने 2 मार्च (मंगलवार) को एक बेटे को जन्म दिया। फिलहाल मां और नवजात दोनों एकदम स्वस्थ हैं। हर्षदीप साल 2015 में मनकीत सिंह से शादी की थी। हर्षदीप एक जानी मानी बॉलीवुड सिंगर हैं। वे सूफी सॉन्ग्स भी गाती हैं। उनके हिट गानों की लिस्ट लंबी है। हर्षदीप ने जालिमा, दिलबरो, झक मार के, कतिया करूं जैसे हिट गाने दिए हैं।
हर्षदीप कौर ने साल 2008 में सिंगिंग कॉम्पिटिशन शो 'जुनून-कुछ कर दिखाने का' जीता था। वे दो सिंगिंग रिएलिटी शो जीते हैं। साथ ही हर्षदीप कई लाइव कॉन्सर्ट भी कर चुकी हैं। हर्षदीप की सिंगिंग को लोगों से काफी प्यार मिला है।
Leave A Comment