इस महीने थिएटर में धमाल मचाएंगी ये 9 फिल्में....
मुंबई। साल 2021 में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 'रूही' से लेकर 'संदीप और पिंकी फरार' समेत कुछ ऐसी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी जो पिछले कुछ महीनों से लगातार खबरों का हिस्सा बनी हुई हैं। नीचे देखें लिस्ट...
डी कम्पनी- राम गोपाल वर्मा की ये फिल्म 26 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर 2 महीने पहले ही रिलीज हुआ है, जिसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है।
फौजी कॉलिंग- शरमन जोशी एक लम्बे ब्रेक के बाद फिर से बॉक्स ऑफिस की दुनिया में धमाल मचाने की तैयारी में हैं। शरमन जोशी की ये फिल्म 12 मार्च 2021 को रिलीज होने वाली है।
फ्लाइट - 'सिनेस्टार की खोज' से धमाल मचाने वाले कलाकार मोहित चड्ढा की फिल्म 'फ्लाइट' इस महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर के सामने आते ही फिल्मी दुनिया में धमाल मच चुका है। अंकिता लोखंडे से लेकर अमिताभ बच्चन तक हर किसी ने इस फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की है। उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करेगी।
हाथी मेरे साथी - इस महीने रिलीज होने वाली फिल्म 'हाथी मेरे साथी' का ट्रेलर बीते दिनों ही रिलीज हुआ है। फिल्म में राणा दुग्गुबाती और पुलकित सम्राट मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
मुंबई सागा - बीते दिनों ही संजय गुप्ता की फिल्म 'मुंबई सागा' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस फिल्म में जॉन अब्राहम गैंगस्टर की भूमिका अदा करने वाले हैं। फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 30 से 35 करोड़ रूपये की कमाई करेगी। ्र
गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग - हॉलीवुड की ये फिल्म इस महीने ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को भी सिनेमाघरों में अच्छी तादाद में दर्शक मिलने वाले हैं। उम्मीद है कि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ के आसपास कमाई करने वाली है।
रूही- फिल्म 'स्त्री' से धमाल मचाने के बाद मेकर्स अब 'रूही' के जरिए थिएटर में धमाल मचाने वाले हैं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव लीड रोल में हैं। ये फिल्म 11 मार्च तो सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। माना जा रहा है कि ये फिल्म 10-15 करोड़ की कमाई ही कर पाएगी।
संदीप और पिंकी फरार- यशराज प्रोडक्शन में बनने वाली ये फिल्म बीते साल से अटकी हुई है। कोरोना लॉकडाउन के चलते ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी। अब 26 मार्च को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की ये फिल्म मुश्किल से ही कमाई करेगी।
टाइम टू डांस- सूरज पंचोली और कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफे की ये फिल्म भी इसी महीने रिलीज होने वाली है। मेकर्स जमकर इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। खैर, फिल्म से ट्रेड एक्सपट्र्स को ना के बराबर ही उम्मीद है। ये फिल्म 12 मार्च 2021 को रिलीज हो रही है।
Leave A Comment