हैप्पी बर्थ डे आलिया... रणबीर की बहन ने यूं दी बधाई....
मुंबई। बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा आलिया भट्ट आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें देश-विदेश से बधाई भरे संदेश मिल रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री भी आलिया भट्ट को लगातार बधाई भरे संदेश भेज रही है। इसी सिलसिले में आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमिता कपूर ने भी अपने होने वाली भाभी को जन्मदिन की बधाई दी है। रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया भट्ट की कई अनसीन तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई...।
आलिया भट्ट ने बीती रात अपने खास दोस्तों के लिए एक पार्टी रखी थी, जहां सबने उनका जन्मदिन सेलीब्रेट किया। इस खास मौके पर दीपिका पादुकोण से लेकर करण जौहर जैसे बड़े सितारे नजर आए।
रणबीर कपूर संग जल्द होगी शादी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी लम्बे समय से डेट कर रहे हैं और जल्द ही ये दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घरवाले इनके रिश्ते पर पक्की मुहर लगा चुके हैं और खबरें हैं कि ये जल्द ही फैंस को खुशखबरी दे सकते हैं। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आलिया भट्ट के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो इस बात की गवाही देते हैं कि आलिया भट्ट बहुत कम समय में ही कपूर खानदार के करीब आ गई हैं। कुछ दिनों पहले कपूर खानदान और भट्ट परिवार एक साथ वेकेशन पर भी गए थे, जहां से सामने आईं तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।
Leave A Comment