ब्रेकिंग न्यूज़

 बाजीराव मस्तानी फिल्म के लिए सलमान-करीना ने पोस्टर भी शूट कर लिया था, ऐन वक्त पर फिल्म से अलग हुए
मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्में ऐसी हैं, जो किसी दूसरे अभिनेता के साथ शुरू होने वाली थीं लेकिन कुछ वजहों के चलते ये किसी और कलाकार के साथ बनीं और इन्होंने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। संजय लीला भंसाली   की 'बाजीराव मस्तानी'  भी ऐसी ही लिस्ट में आती है। रणवीर सिंह  और दीपिका पादुकोण   स्टारर 'बाजीराव मस्तानी' सबसे पहले सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन  को ऑफर हुई थी लेकिन इन दोनों के बीच हुई अनबन के बाद डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने करीना कपूर खान   को सलमान खान के अपोजिट साइन करने का फैसला लिया। 
मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो सलमान खान और करीना कपूर खान ने 'बाजीराव मस्तानी' के लिए पोस्टर भी शूट कर लिया था, जो आज भी संजय लीला भंसाली के ऑफिस में टंगा हुआ है। इस फिल्म के शुरू होने से पहले ही संजय और सलमान में अनबन हो गई और यह फिल्म एक बार फिर से अटक गई।
 सलमान खान के बाद संजय लीला भंसाली ने 'बाजीराव मस्तानी' ऋतिक रोशन को ऑफर की थी। उन्होंने भी कुछ कारणों के चलते इसका हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। इसके बाद संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के किंग मिस्टर शाहरुख खान  और अजय देवगन के पास भी गए लेकिन इन दोनों से भी उनकी बात नहीं बनी। 
 बॉलीवुड के सभी लीडिंग एक्टर्स से न सुनने के बाद संजय लीला भंसाली ने 'बाजीराव मस्तानी' को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इसके बाद उन्होंने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण   के साथ 'रामलीला'  बनाई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' में इन्हीं दोनों कलाकारों को कास्ट करने का फैसला लिया।  
 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका-रणवीर के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा   ने भी अहम किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, जिसका सबसे ज्यादा फायदा रणवीर सिंह के खाते में गया। वो 'बाजीराव मस्तानी' के बाद बॉलीवुड की नई जनरेशन के सबसे बड़े सपरस्टार बनकर उभरे और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english