ब्रेकिंग न्यूज़

 आखिर क्यों अलका याग्निक के पति मीडिया से रहते हैं दूर
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मों की नामी सिंगर अलका याग्निक   आज अपना 55 वां बर्थडे मना रही हैं।  90 के दशक की मशहूर इस गायिका ने फिल्मी दुनिया को कई हिट गाने दिए हैं। उन्होंने 1989 में   नीरज कपूर संग शादी भी की। मगर वो आज तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रह रही हैं।  नीरज कपूर का सरनेम भी अलका ने अपने नाम के साथ नहीं जोड़ा है। नीरज तो आज भी मीडिया से दूर ही रहते हैं। 
 कम ही लोग गायिका अलका याग्निक की निजी जिंदगी से वाकिफ हैं। उनके पति नीरज कपूर  बिजनेसमैन हैं।  मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो एक वक्त ऐसा भी था जब अलका याग्निक और उनके पति नीरज कपूर इस रिश्ते से खुश नहीं थे। जिसके बाद दोनों के बीच अलगाव हो गया था और शादी के 4-5 साल बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे थे।   अलका पिछले 27 सालों से अपने पति से अलग रह रही हैं। इसके पीछे कारण लड़ाई-झगड़ा नहीं, बल्कि अपना-अपना काम है। दोनों ही अपने काम पर फोकस करना चाहते थे इसलिए उन्होंने ऐसा फैसला लिया। अलग रहने के बाद भी दोनों के बीच रिलेशनशिप कायम है।  दरअसल, अलका याग्निक के पति नीरज कपूर का कारोबार शिलॉन्ग में हैं। शादी के बाद जब एक्ट्रेस वहां सेटल हुईं तो उनके सिंगिंग करिअर को काफी नुकसान हुआ। जब उनके पति ने उन्हें सपोर्ट करने के लिए मुंबई में अपना बिजनेस सेट करने की कोशिश की तो उन्हें बिजनेस में काफी घाटा हुआ। जिसकी वजह से  दोनों अपने प्रोफेशन और निजी जिंदगी को अलग-अलग ही आगे बढ़ाने का फैसला किया। आज भी अलका याग्निक और  नीरज कपूर ने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को बेहद मजबूती से संभाला है। दोनों अपने करिअर और परिवार का पूरा ध्यान रखते हैं।
  अलका याग्निक की बेटी सायशा कपूर है। अलका याग्निक अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से बिल्कुल दूर रखती हैं। यही वजह है कि उनके परिवार की तस्वीरें कम ही सामने आती हैं। सायशा का भी अपना खुद का बिजनेस है। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english