सोनू सूद को स्पाइस जेट ने किया खास अंदाज में सैल्यूट
फ्लाइट पर उकेरी तस्वीर
नई दिल्ली। कोरोना लॉकडाउन में जब लोग परेशानियों का सामना कर रहे थे उस समय फिल्म अभिनेता सोनू सूद लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान लोगों को उनके घर तक पहुंचाने में अपने पैसों से व्यवस्था की। मुंबई से कई बसें बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के शहरों के लिए निकली। उनकी इस दिलेरी को लोगों की सराहना मिली। अब एविएशन कंपनी स्पाइस जेट ने खास अंदाज में सोनू सूद को सैल्यूट किया है। स्पाइस जेट ने अपनी फ्लाइट पर सोनू सूद की तस्वीर उकेरी है। साथ ही लिखा है, 'ए सैल्यूट टू द सेवियर सोनू सूद।' सोनू सूद ने भी प्लाइट की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'अनारक्षित टिकट पर मोगा से मुंबई आना याद रखें। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। मुझे मेरे माता-पिता की बहुत याद आती है।'
Leave A Comment