इन सितारों के उपनाम सुनकर हंस पड़ेंगे आप, बॉलीवुड में कोई है चिरकुट तो कोई जिराफ!
मुंबई। बॉलीवुड में तमाम तरह के कलाकार आपको फिल्मों में अभिनय करते नजर आते हैं। हर फिल्म के साथ इनका नाम और किरदार बदल जाता है। हालांकि, कुछ ऐसी फिल्में भी बनी हैं जिनमें किरदार का और असली नाम एक ही रखा गया है। लेकिन या तो ये बॉयोपिक होती हैं या फिर एक्का-दुक्का मूवीज ही होती हैं। कुछ भूमिकाएं ऐसी होती हैं, जो अमिट छाप छोड़ती हैं और एक मुद्दत बाद भी आपको फिल्म में उनके किरदार का नाम याद रह जाता है। आपमें से कइयों को ये भी पता होगा कि कलाकार फिल्मी दुनिया में आने के लिए अपना नाम बदल लेते हैं। लेकिन आज आपको हम बताएंगे असली हीरो-हिरोइन का निजी जिंदगी में दूसरा यानी कि निकनेम क्या है।
जब भी निकनेम की बात आती है तो बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम सबसे पहले सामने आता है। आपको बता देते हैं कि उनका निकनेम 'मिमीÓ है। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। कहा था कि उनकी मां ने उन्हें फ्रेंच एक्ट्रेस मिमी रोजर्स से प्रेरित नाम दिया था।
आलिया भट्ट बी-टाउन की सबसे क्यूट अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने कम उम्र में ही भरपूर सफलता हासिल कर ली थी। उनका निकनेम बड़ा फनी है। कहते हैं कि आलिया को उनकी मां और करीबी दोस्त आज भी 'आलूÓ कहकर बुलाते हैं। दरअसल आलिया बचपन में काफी गोल-मटोल हुआ करती थीं।
जब आलिया की बात हुई है तो उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर का भी जिक्र कर लेते हैं। उनका निकनेम वैसे तो डुग्गू है, लेकिन उनकी मां नीतू उन्हें प्यार से 'रेमंडÓ बुलाती हैं। वो मानती हैं कि उनका बेटा एक उत्तम पुरुष है। हालांकि, देखा जाए तो कपूर फैमिली में सभी के निकनेम हैं। फिर चाहे वो रणधीर, ऋषि और राजीव कपूर हों, या फिर करिश्मा और करीना कपूर।
कम ही लोग जानते होंगे कि शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर का भी एक निकनेम है, वो भी इतना फनी। जी हां, बताया जाता है कि श्रद्धा कपूर को उनके करीबी और दोस्त 'चिरकुटÓ कहकर पुकारते हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब वरुण धवन ने बर्थडे विश के जवाब में उन्हें चिरकुट कहकर थैंक्स कहा था।
भला कोई अंदाजा लगा सकता है कि बी-टाउन फैशनिस्ता सोनम कपूर का भी कोई निकनेम हो सकता है! वो भी ऐसा जिसे सुनकर किसी की भी हंसी छूट जाए। सोनम को अनिल कपूर 'जिराफÓ कहकर पुकारते हैं। उनकी लंबी गर्दन के कारण उन्हें परिवार में ये उपनाम दिया गया है।


.jpg)

.jpeg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)

Leave A Comment