ब्रेकिंग न्यूज़

 अनुपमा सीरियल की रुपाली गांगुली ने की है होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई, दिव्यांका के पास भी है बड़ी डिग्री
 मुंबई। अमूनन ऐसा सुना जाता है कि जो पढ़ाई-लिखाई में अच्छा नहीं होता है, वो एक्टर बन जाता है। टीवी इंडस्ट्री से जुड़े तमाम ऐसे कलाकार हैं जिनके पास ना सिर्फ बड़ी-बड़ी डिग्री है बल्कि वो कॉलेज के दिनों में अपनी क्लास में अव्वल भी आते थे। देखें कुछ ऐसे ही सितारों की लिस्ट...
 करण पटेल  
सीरियल ये है मोहब्बतें में रमन भल्ला का किरदार अदा कर चुके कलाकार करण पटेल ने द लंदन स्कूल ऑफ आट्र्स से पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है।  
 राम कपूर  
राम कपूर टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं। राम कपूर को सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं,  से खासी लोकप्रियता मिली थी। इस सीरियल में वो साक्षी तंवर के साथ नजर आए थे। राम ने लॉस एंजेलिस से एक्टिंग में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।
 रिद्धिमा पंडित  
 रिद्धिमा पंडित ने सीरियल  बहू हमारी रंजनीकांत, से सुर्खियां बटोरी थी। रिद्धिमा ने इवेंट मैनेटमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। ्र 
समीर सोनी  
टीवी और फिल्म एक्टर समीर सोनी ने एमबीए किया है। मॉडलिंग और एक्टिंग में आने से पहले समीर  जॉब किया करते थे।
 तेजस्वी प्रकाश  
 खतरों के खिलाड़ी और  सिलसिला बदलते रिश्तों का  में नजर चुकी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशनंश में इंजीनियरिंग किया हुआ है। ्र 
 दिव्यांका त्रिपाठी 
सीरियल ये है मोहब्बतें से लाखों-करोड़ों दिलों पर छाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने नेहरू इंस्टीट्यूट से  (पर्वतारोहण) का कोर्स किया है। इसी के साथ उन्हें राइफल शूटिंग में कई मेडल्स भी मिले हुए हैं।
 दीपिका सिंह (ष्ठद्गद्गश्चद्बद्मड्ड स्द्बठ्ठद्दद्ध)
 सीरियल दिया और बाती हम में लीड रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से एमबीए किया हुआ है। 
करण वी ग्रोवर 
 टीवी के चॉकलेट बॉय करण वी ग्रोवर ने केमिकल इंजीनियरिंग की हुई है।
 शरद केलकर  
 टीवी और फिल्म अभिनेता तथा टॉप के डबिंग स्टार शरद केलकर ने मार्केटिंग में एमबीए किया है।
 रूपाली गांगुली  
 टीवी की दुनिया में धमाल मचाने वाला सीरियल  अनुपमा तो इन दिनों हर जुबान पर छाया हुआ है। इस शो की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने होटल मैनेटमेंट में ग्रेजुएशन किया है।
 देवोलीना भट्टाचार्जी  
 साथ निभाना साथिया की गोपी बहू ने  ज्वेलरी डिजाइनिंग का कोर्स किया है।
 निया शर्मा  
 जमाई राजा और  एक हजारों में मेरी बहना  फेम निया शर्मा ने मॉस कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है।
 रवि दुबे  
 अभिनेता रवि दुबे के पास इलेक्ट्रॉनिक्स इन कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग की डिग्री है। इसके अलावा उन्होंने जर्नलिज्म में डिप्लोमा भी किया हुआ है।
 रोनित रॉय  
 टीवी और फिल्मी दुनिया में अपनी एक्टिंग का लोहा मनमाने वाले एक्टर रोनित रॉय ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की हुई है।
 करण सिंह ग्रोवर 
करण सिंह ग्रोवर ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। करण को 'दिल मिल गएÓ और 'कसौटी जिंदगी के 2Ó में अहम रोल अदा किया था।
 सुरभि ज्योति  
 सुरभि ज्योति ने इंग्लिश में मास्टर्स किया हुआ है।
  मोहसिन खान 
 टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'   के लीड एक्टर मोहसिन खान  ने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया हुआ है। साथ ही उन्होंने मैनेजमेंट की भी पढ़ाई की है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english