शाहरुख बने सबसे महंगेे स्टार... पठान फिल्म के लिए ले रहे हैं इतने करोड़.....
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग काफी लंबी है। सालों से लोगों का मनोरंजन करने में शाहरुख कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वो जल्द ही फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए बॉलीवुड के किंग खान मेकर्स से कितना वसूल रहे हैं?
खबर है कि यशराज फिल्म्स ने उन्हें 'पठान' फिल्म के लिए बहुत मोटी रकम दी है। मीडिया में फैल रही ताजा रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान को मेकर्स ने 'पठान' के लिए 100 करोड़ रुपये दिए हैं। इसी के साथ शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे महंगे सुपरस्टार बन गए हैं।
फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण , जॉन अब्राहम और डिंपल कपाडिय़ा भी नजर आएंगे। ये तीनों कलाकार 'पठान' की कहानी का अहम हिस्सा हैं। खबरों की मानें तो फिल्म 'पठान' में सलमान खान का स्पेशल कैमियो भी होगा। साथ ही जहां से पठान फिल्म का अंत होगा वहीं से टाइगर 3 की शुरुआत होगी।
Leave A Comment