साल 2021 में ये सितारों करेंगे नन्हे मेहमान का स्वागत, जल्द बनने जा रहे हैं माता-पिता
साल 2021 में फिल्म इंडस्ट्री में कई सेलिब्रिटिज के घर खुशियों ने दस्तक दी। कोई शादी के बंधन में बंधा तो किसी के घर किलकारियां गूंजी। इस साल जहां सैफ करीना से लेकर विराट अनुष्का माता पिता बने वहीं कई और सितारे भी हैं जिनके घर इस साल खुशियां आने को हैं। आइए बताते हैं ऐसे ही सेलिब्रिटीज के बारे में जो इस साल माता-पिता बनने जा रहे हैं।
लीजा हेडन
लीजा हेडन तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। बता दें कि उनकी डिलीवरी जून में होनी है। इस दौरान लीजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपनी नई नई तस्वीरें साझा कर अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर एक मनमोहक वीडियो साझा कर अभिनेत्री ने अपनी तीसरी बार मां बनने की गुड न्यूज शेयर की थी। लीजा हेडन ने डीनो लालवानी से शादी की थी जिनसे उनके अब तक दो बच्चे हैं। दो बच्चों की मां होने के बावजूद लीजा हेडन फिजकली बहुत फिट हैं और खुद को बहुत एक्टिव रखती हैं।
श्रेया घोषाल
बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल भी इस साल मां बनने वाली हैं। श्रेया ने बेबी बंप के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की थी। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, 'बेबी श्रेयादित्या आ रहा है। शीलादित्य और मैं इस खबर को आप लोगों के साथ साझा करके काफी रोमांचित हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है'।
नीति मोहन
मशहूर गायिका नीति मोहन भी मां बनने वाली हैं। उन्होंने पति निहार पांड्या के साथ खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए फैंस के साथ ये खुशखबरी दी। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, '1+1= 3, मैं मां बनने वाली हूं और निहार पापा बनने वाले हैं।'
रणविजय सिंह
रोडीज फेम रणविजय सिंह ने भी फैंस को बताया कि वो एक बार फिर पापा बनने वाले हैं। उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि प्रियंका सिंह दोबारा प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आप तीनों को बहुत याद कर रहा हूं'। फैंस ने इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटाया था।
किश्वर मर्चेंट
टीवी अभिनेत्री किश्वर ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ अपने मां बनने की खुशखबरी साझा की थी। उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि वो और सुयश राय बहुत जल्द माता पिता बनने वाले हैं। अगस्त के महीने तक नन्हा मेहमान उनके घर आ जाएगा।
Leave A Comment