शादीशुदा किरण खेर पर आया था अनुपम खेर का दिल...कुछ इस तरह किया था प्यार का इजहार
मुंबई। अभिनेता अनुपम खेर और किरण खेर फिल्मी दुनिया के सबसे मशहूर कपल्स की लिस्ट में आते हैं। दोनों ही कमाल के एक्टर हैं और लंबे वक्त से रंगमंच और फिल्मी परदे पर काम कर रहे हैं। इनकी असल जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। जहां एक शादीशुदा शख्स को अपनी शादीशुदा दोस्त और 1 बच्चे की मां से ही प्यार हो जाता है। आइए जानते हैं कैसे चढ़ा अनुपम खेर और किरण खेर का प्यार परवान।
अनुपम खेर और किरण खेर की पहली मुलाकात चंडीगढ़ थियेटर ग्रुप में हुई थी। ये दोनों ही उस थियेटर ग्रुप का हिस्सा थे। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के दोस्त बने और ये बेस्ट फ्रेंड बन गए। अनुपम खेर हमेशा से ही एक सुंदर भारतीय लड़की से सपने संजोए हुए थे। जिसके लंबे काले बाल हों और भारतीय लुक हो। रिपोट्र्स की मानें तो जब अनुपम खेर ने किरण खेर को देखा तो उन्हें ये सारी खूबियां उनमे दिखीं और वो प्यार में गिरफ्तार हो गए। फिल्म स्टार अनुपम खेर उस वक्त शादीशुदा थे। उनकी पहली शादी साल 1979 में हुई थी। ये एक अरेंज मैरिज थी। इस शादी में वो खुश नहीं थे। तो वहीं, किरण खेर ने भी साल 1980 में मुंबई के एक बिजनेसमैन गौतम बेरी से शादी रचा ली थी। किरण खेर की पहली शादी से एक बेटा सिकंदर भी था। किरण खेर इस दौरान अपने एक्टिंग के पैशन के लिए मुंबई पहुंची थी। जहां वो प्यार में पड़ गईं और उन्होंने गौतम बेरी से शादी रचा ली। अदाकारा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के बाद उन्हें अहसास हुआ था कि वो गलत रिश्ते में हैं।
किरण खेर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो दोनों कलकत्ता में नादिरा बब्बर के एक प्ले के लिए जा रही थे। यहां अनुपम खेर उनके पास आए और वो कुछ अलग दिख रहे थे। उनके सिर पर बाल नहीं थे। शायद किसी शो की वजह से, और जब वो गए तो उन्हें कुछ अहसास हुआ था। अभिनय इन दोनों ही सितारों का जुनून था। दोनों के इस एक कॉमन प्यार ने एक दूसरे को खींचा। साथ ही दोनों की शादी में चल रही उथल-पुथल भी उन्हें करीब लेकर आई।
अदाकारा किरण खेर ने बताया था, अनुपम मेरे घर आए और घर का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने कहा- मैं तुमसे बात करना चाहता हूं। फिर उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मैं तुम्हें प्यार करने लगा हूं। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि सब कुछ बदल गया। मैंने तलाक लिया और उनसे शादी कर ली। उस वक्त उनके पास कुछ नहीं था। साल 1985 में अनुपम खेर और किरण खेर ने अपनी पहली शादी को खत्म कर एक दूसरे से दूसरी शादी रचा ली। किरण खेर पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जबकि अनुपम खेर कश्मीरी परिवार से हैं। दोनों ने कम लोगों की मौजूदगी में रीति-रिवाजों से शादी की थी। अनुपम खेर से शादी के बाद किरण खेर अपने बेटे सिकंदर के साथ परिवार में व्यस्त हो गईं। किरण खेर अपने बेटे की यादों से टूटी शादी की यादों को मिटाकर खुशी का माहौल देना चाहती थी। इसलिए उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को छोड़कर परिवार पर पूरा ध्यान दिया। अनुपम खेर ने भी इसमें किरण का पूरा साथ दिया और सिकंदर को पिता का प्यार दिया।
किरण खेर इस समय कैंसर से पीडि़त हैं और उनका इलाज चल रहा है।
Leave A Comment