दिग्गज अभिनेत्री शशिकला का निधन
मुंबई। रविवार को फिल्म जगत से एक और बुरी खबर सामने आई। गुजरे जमाने की दिग्गज फिल्म अभिनेत्री शशिकला का निधन हो गया है। वो 88 साल की थीं। शशिकला ने 100 से भी ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया था। वो 70 के दशक में फिल्मी दुनिया में आई थीं। उन्होंने कई फिल्मों में एक्ट्रेस और वैंप दोनों ही किरदारों में अपनी छाप दर्शकों के दिलो दिमाग पर छोड़ी थी। शशिकला को खूंखार सास के रोल में भी दर्शकों के बीच पहचान मिली थी। वो लंबे वक्त से मुंबई में ही रह रही थी। जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली है।
शशिकला के निधन से फिल्मी दुनिया में दुख की लहर देखी जा रही है। शशिकला ने अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग से लंबे वक्त तक फिल्मी दुनिया में काम किया था। शशिकला का जन्म साल 4 अगस्त 1932 में महाराष्ट्र के शोलापुर में हुआ था। उन्होंने कई फिल्मों में नायिकाओं का रोल निभाया। बाद में उन्होंने सह अभिनेत्री के रूप में फिल्मों में अपने अभिनय के जौहर दिखाए। वे शम्मी कपूर की नायिका भी बनी।
फिल्म अदाकारा शशिकला ने लंबे वक्त तक काम किया है। वो शाहरुख खान और सुपरस्टार सलमान खान के साथ भी फिल्म बादशाह, कभी खुशी कभी गम और मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अदाकारा शशिकला ने अपने फिल्मी करिअर में 2 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था। इसके अलावा साल 2007 में उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री सम्मान से भी सम्मानित किया था। शशिकला ने हमजोली, सरगम, चोरी-चोरी, नील कमल और अनुपमा जैसी कई फिल्मों में काम किया था। इतना ही नहीं, वो टीवी सीरियल की दुनिया में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने टीवी शो सोन परी में भी फ्रूटी की दादी का किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
Leave A Comment