अभिनेता आशुतोष राणा हुए कोरोना संक्रमित
मुंबई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश का हाल खराब कर दिया है। इस बार की लहर बीते साल से भी अधिक खतरनाक नजर आ रही है। फिल्म इंडस्ट्री के तो कई नामी सेलेब्स इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। इस लिस्ट में टीवी, फिल्म और भोजपुरी स्टार्स शामिल हैं। खबर है कि दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है।
आशुतोष ने बताया कि फिलहाल वे डॉक्टर्स की सलाह पर क्वारंटाइन हैं और सारी गाइडलाइंस का पालन कर रहे हैं। आशुतोष के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आते ही फैंस परेशान हो गए। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी उनके लिए प्रार्थना की। इसके जवाब में आशुतोष ने ट्वीट कर लिखा, 'प्रिय भैया, स्नेहमयी शुभकामनाओं व सर्व सुखदात्री माँ पीतांबरा से मेरे उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करने हेतु हृदय से धन्यवाद। प्रणाम।'
Leave A Comment