पिता अजय देवगन की तरह ही फिटनेस फ्रीक हैं बेटी न्यासा....
मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर खासी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर न्यासा ने अपना इंस्टा पेज तो प्राइवेट किया हुआ है लेकिन उनके नाम से कई फैन पेज हैं। हाल ही में उनकी पोस्ट की गई एक तस्वीर ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है।
इस तस्वीर में न्यासा खुशी से उछल रही हैं और इस दौरान वे आसमान की ओर देख रही हैं। रात के अंधेरे में खींची गई ये तस्वीर फैंस के लिए रोशनी का काम कर रही है। फोटो में न्यासा ने सफेद क्रॉप टॉप और नीले रंग की जींस पहनी है। तस्वीर की खास बात है कि इसमें न्यासा के वॉशबोर्ड एब्स दिख रहे हैं, इससे इस बात पर मुहर लगती है कि न्यासा एक फिटनेस फ्रीक हैं।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि उनकी तस्वीरों ने फैंस को हैरान कर दिया हो। इससे पहले भी न्यासा की कई तस्वीरों और वीडियोज ने फैंस को दीवाना बनाया था। पिता अजय देवगन न्यासा के साथ एक दोस्त की तरह बर्ताव करते हैं। न्यासा एक पारिवारिक पर्सन हैं और वे परिवार के हर कार्यक्रम में नजर आती हैं। न्यासा की लेटेस्ट तस्वीर काफी वायरल हो रही है। न्यासा 17 साल की हो चुकी हैं। न्यासा पिता अजय की लाडली हैं। न्यासा नैचरली ही फिट बॉडी की मालकिन हैं। वह अपने टोन्ड लेग्स को फ्लॉन्ट करने में कतराती भी नहीं हैं, तभी तो उन्हें शॉर्ट ड्रेसेस काफी पसंद आती हैं। न्यासा को बॉडीफिट या बॉडीकॉन ड्रेसेस भी बहुत पसंद हैं। अब उनके जैसा फिट फिगर हो तो भला किसे ऐसी ड्रेसेस पसंद नहीं आएंगी। वैसे सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं न्यासा को तो टे्रडिशनल कपड़े भी काफी पसंद आते हैं और कहने की जरूरत नहीं कि इनमें भी वह काफी सुंदर दिखाई देती हैं। मां काजोल की तरह ही वे सांवली सलोनी हैं।
बात करें अजय देवगन के वर्क फ्रंट की तो अजय की पाइपलाइन में कई सारी फिल्में हैं। इनमें गंगूबाई काठियावाड़ी , आरआरआर , मेड जैसी बड़ी बजट की फिल्में शामिल हैं।
Leave A Comment