लोकप्रिय तमिल कॉमेडियन विवेक का निधन
चेन्नई। लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक का यहां शनिवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। दिल का दौरा पडऩे के बाद उनका इलाज चल रहा था।
एसआईएमएस अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ राजू शिवसामी ने एक बयान जारी कर बताया कि मशहूर कॉमेडियन विवेक का तड़के निधन हो गया। उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था और हालत बिगडऩे के बाद उन्हें ईसीएमओ प्रणाली पर रखा गया था। अभिनेता को गुरुवार को कोविड-19 रोधी टीका दिया गया था।
Leave A Comment