तैमूर की गोद में खेलता दिखा नन्हा भाई, करीना ने दिखाया दूसरे बेटे का चेहरा
मुंबई। बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान इंडस्ट्री की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि कोरोना काल में मां बनी हैं। मां बनने के बाद से ही करीना कपूर खान ने अपने बेटे को मीडिया से दूर रखा है। अब तक भी करीना कपूर खान ने फैंस को अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। हालांकि अक्सर करीना कपूर खान अपने बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों में करीना कपूर खान के बेटे का चेहरा नजर नहीं आता है। ऐसे में फैंस करीना कपूर खान के लाडले को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। ये बात करीना कपूर खान भी जानती हैं। तभी तो करीना कपूर खान ने अपने बेटे की एक शानदार तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। मदर्स डे के मौके पर करीना कपूर खान ने फैंस को अपने दूसरे बेटे के चेहरे का दीदार करवा ही दिया है।
इस तस्वीर में करीना कपूर खान का बेटा अपने बड़े भाई तैमूर अली खान की गोद में लेटा नजर आ रहा है। तस्वीर में तैमूर अली खान बड़े ही मासूम लग रहे हैं। वहीं करीना कपूर खान का दूसरा बेटा अपने हाथ से चेहरा छिपाने की कोशिश कर रहा है। अपने बेटों की ये ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने लिखा, 'आज उम्मीद पे पूरी दुनिया कायम है। ये दोनों मुझे आने वाले कल के लिए उम्मीद देते हैं। हमें मिलकर ये जंग लडऩी होगी। मेरी तरफ से सभी खूबसूरत और मजबूत महिलाओं को हैप्पी मदर्स डे...।'
करीना कपूर की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस करीना कपूर के बेटे की तस्वीर पर से अपनी निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं। ये तस्वीर शेयर होने के कुछ देर बाद ही इस पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट की बारिश होने लगी। वैसे इससे पहले भी करीना कपूर ने अपने बेटे की एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की थी। इस तस्वीर में सैफ अली खान और तैमूर अली खान नन्हें बालक को निहारते दिखे थे। तस्वीर में करीना कपूर के बेटे का चेहरा नहीं देखने को मिला था।
Leave A Comment