जलसा, प्रतीक्षा और जनक समेत अमिताभ बच्चन के पास हैं कई आलीशान बंगले, भव्यता देखकर रह जाएंगे दंग
मुंबई। बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन सबसे अमीर सेलिब्रिटीज में से एक हैं। उनके पास अलग-अलग जगहों पर प्रोपर्टीज हैं। न केवल देश मे बल्कि विदेशों में भी अमिताभ बच्चन एंड फैमिली कई आलीशान बंगलों की मालिक है। चलिए हमारी खास रिपोर्ट में आपको बताते हैं...
प्रतीक्षा , मुंबई
ये अमिताभ बच्चन का सबसे पहला और पुराना घर है। प्रतीक्षा में उनका बचपन बीता है। इस घर में अमिताभ अपने पैरेंट्स तेजी और हरिवंश राय बच्चन के साथ रहते थे। उनका घर जलसा पुराने घर प्रतीक्षा से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रिपोट्र्स की मानें तो अमिताभ रोज प्रतीक्षा में जाते हैं और अपने पैरेंट्स के कमरों को चेक करते हैं।
जलसा , मुंबई
अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन के साथ इसी घर में रहते हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक जलसा की कीमत 112 करोड़ रुपये है। ये एक आलीशान, भव्य और शानदार घर है।
जनक , मुंबई
अमिताभ बच्चन एंड फैमिली के पास मुंबई में जनक नाम का एक घर है। ये अमिताभ बच्चन का ऑफिस है और उनके घर जलसा से ज्यादा दूर नहीं है। अमिताभ अपने काम के कारण जलसा से जनक आते-जाते रहते हैं। बिग बी इसी ऑफिस की जिम का इस्तेमाल फिट रहने के लिए करते हैं।
वत्स, मुंबई
अमिताभ बच्चन के बाकी बंगलों की तुलना में वत्स थोड़ा छोटा है। खबरों के मुताबिक बिग बी ने अपनी ये प्रोपर्टी सिटी बैंक को लीज पर दी हुई है।
लक्स पैड , पेरिस
जया बच्चन ने अपने पति अमिताभ बच्चन को पेरिस में एक लक्स पैड होम गिफ्ट किया था। अमिताभ फ्रेंच कल्चर और फैशन को बहुत पसंद करते हैं। इस घर में दोनों ही देखने को मिल जाएंगे।
दुबई होम
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का दुबई में एक शानदार बंगला भी है। इसमें वो सारी सुविधाएं और खूबियां हैं जो कि एक सपनों के घर में होनी चाहिए। इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।
मुंबई में एक और घर
साल 2013 में अभिषेक बच्चन और पिता अमिताभ बच्चन ने मुंबई में 8000 स्क्वायर फीट का एक बंगला लिया था। ये उनके घर जलसा के एकदम पीछे है। ये घर जलसा को और अधिक बड़ा बनाने के लिए खरीदा गया था।


.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)


Leave A Comment