शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने 21वें बर्थडे पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर...
मुंबई। शाहरुख और गौरी खान की बेटी सुहाना खान 21 साल की हो गई हैं। सुहाना खान का बर्थडे 22 मई को था और उन्हें बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने खूब बधाइयां दी हैं। अब सुहाना ने बर्थडे के एक दिन बाद अपनी नई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
सुहाना खान ने अपने बर्थडे के मौके पर एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सुहाना की इस तस्वीर पर लोग खूब बधाई दे रहे हैं। सुहाना खान ने यह तस्वीर अपने बर्थडे के 1 दिन बाद न्यूयॉर्क से शेयर की है। सुहाना के अपनी तस्वीर शेयर करने के बाद कई सिलेब्स ने रिऐक्ट किया। उनकी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे के अलावा नव्या नवेली नंदा, भावना पांडेय, महीप कपूर, जोया अख्तर, सीमा खान जैसे सिलेब्रिटीज ने इस तस्वीर पर कॉमेंट्स किए हैं। इस तस्वीर को अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
गौरी ने सोशल मीडिया पर सुहाना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हैपी बर्थडे... तुम्हें आज, कल और हमेशा प्यार मिलेगा।' गौरी के विश के जवाब में सुहाना ने 'आई लव यू' लिखा। सुहाना के बर्थडे पर उनकी बचपन की बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने उन्हें बिल्कुल अलग तरह से विश किया था। अनन्या ने सुहाना के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की थी जबकि शनाया ने बचपन का एक क्यूट वीडियो शेयर किया था जिसमें शनाया के साथ अनन्या और सुहाना नजर आ रही थीं।
सुहाना इस समय न्यूयॉर्क में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फ्रेंड्स के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। लोगों को इस बात का इंतजार है कि सुहाना कब फिल्मी दुनिया में कदम रखती है।
---
Leave A Comment