खुशी ने मोबाइल के वॉलपेपर पर मां श्रीदेवी की बरसों पुरानी फोटो लगाई
मुंबई। बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर जल्द ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। पिछले कुछ सालों में उनका ट्रांसफॉर्मेशन इसकी गवाही दे रहा है। खुशी कपूर की खूबसूरती के अभी से लाखों दीवाने बन गए हैं, जो सोशल मीडिया पर उनके फैन पेज बना चुके हैं। ये खुशी कपूर से जुड़ी हर जानकारी उनके फैंस को देते रहते हैं। इन फैन पेजेज पर खुशी कपूर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो कैमरे के सामने पोज करती दिख रही हैं। खुशी कपूर की इन तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि वो अपने फोन पर किसकी तस्वीर वॉलपेपर के रूप में लगाती हैं।
असल में खुशी कपूर बीते दिन साइकिलिंग के लिए घर से बाहर आई थीं, जहां मीडिया भी पहुंच गई। खुशी कपूर ने मीडियावालों को सामने देखकर उन्हें तस्वीरें देने का फैसला किया। उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया और इसी दौरान उनके फोन का वॉलपेपर दिख गया, जिस पर उनकी मां श्रीदेवी की तस्वीर लगी हुई थी। यह तस्वीर काफी साल पुरानी थी, जिस समय खुशी कपूर काफी छोटी रही होगी।
खुशी कपूर के फोन का वॉलपेपर देखकर फैंस कह रहे हैं कि वो अपनी मां को आज भी बहुत मिस करती हैं। उनकी यादें अभी भी खुशी कपूर के दिल-दिमाग में ताजा हैं।
श्रीदेवी अपने भांजे की शादी के लिए विदेश गई थीं, जहां बाथटब में फिसलने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। श्रीदेवी ने जब अपनी अंतिम सांस ली तब उनकी बेटियां उनके साथ नहीं थीं। केवल बोनी कपूर दुबई में थे, वही श्रीदेवी का शव लेकर भारत आए थे। श्रीदेवी की मृत्यु से न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे भारत को झटका लगा था। अदाकारा परिवार के साथ खुशियां मनाने गई थीं लेकिन वहां से कभी जिंदा नहीं लौट पायीं।
Leave A Comment