ब्रेकिंग न्यूज़

 टोमैटो केचअप ज्यादा खाने से बढ़ता है वजन, बाजार के सॉस की जगह ट्राय करें ये 5 हेल्दी विकल्प
पिज्जा, बर्गर या कोई भी स्नैक्स या फास्ट फूड के साथ सर्व की जाने वाली टोमैटो सॉस अनहेल्दी होती है। टमाटर सॉस का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है, अगर आप ज्यादा सॉस खा लेंगे तो वजन बढ़ सकता है। बाजार में मिलने वाली टमाटर सॉस का ज्यादा सेवन करने से एक्ने या स्किन प्रॉब्लम्स शुरू हो सकती हैं।  टमाटर सॉस में सोडियम, शुगर का इंटेक ज्यादा होता है जिससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है इसलिए आपको टमाटर सॉस के हेल्दी विकल्प ढूंढ लेने चाहिए।  
1. घर पर बना सकते हैं टोमैटो सॉस  
आप घर पर भी टोमैटो सॉस तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने का तरीका बेहद आसान है। आपको टमाटर, लहसुन, विनेगर, थोड़ा गुड़ और नमक मिलाना है और उसमें गरम मसाला मिलाकर पीस लेना है, ये टोमैटो सॉस का एक हेल्दी विकल्प है। ये टोमैटो सॉस बाजार में मिलने वाली सॉस से ज्यादा हेल्दी है क्योकि  इसमें किसी तरह के प्रिजर्वेटिव मौजूद नहीं होते हैं और न ही एक्सट्रा शुगर मिलाई जाती है। कोशिश करें कि केचअप को आप हफ्ते भर में ही इस्तेमाल करके खत्म कर लें। घर की बनी सॉस में करीब 60 से 70 कैलोरीज हो सकती हैं।       
 2. टमाटर चटनी  
आप सॉस या टोमैटो केचअप की जगह टमाटर चटनी का सेवन कर सकते हैं। टमाटर की चटनी को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। टमाटर की चटनी को बनाने के लिए आप करी पत्ते,  मिर्च, अदरक, लहसुन को एड करें और पीस लें। इस ऑप्शन को आप टोमैटो सॉस की जगह ट्राय कर सकते हैं। टमाटर की चटनी में आपको कैलोरीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है, इसमें 30 से 40 कैलोरीज पर सर्विंग हो सकती है।    
 3. टोमैटो सालसा  
 ऐसा नहीं है कि  केवल बाजार में टोमैटो सालसा मिलता है, आप इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं। टोमैटो सालसा बनाने के लिए  आप प्याज, मिर्च, लहसुन, नमक, काली मिर्च को रोस्टेड टमाटर के साथ मिक्सी में चलाएं, जो पेस्ट तैयार होगा उसे आप चिप्स, पकौड़े, रोटी, पराठा आदि के साथ खा सकते हैं। टोमैटो सालसा की कैलोरीज करीब 50 से 55 हो सकती है।
 4. टोमैटो हम्मस  
टमाटर से अच्छा हम्मस तैयार किया जा सकता है। आप लहसुन, काला, नींबू का रस, ऑलिव ऑयल और ड्राय टोमैटो को मिक्सी में डालें और जो पेस्ट तैयार होगा उसे हम हम्मस कहेंगे। इसे आप ज्यादातर सभी स्नैक्स के साथ खा सकते हैं। हम्मस में करीब 50 कैलौरीज होंगी। इस हम्मस में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा है, इसे आप अपनी डाइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं। इसकी कैलोरीज करीब 40 से 50 के बीच होगी।
 5. श्रीराचा सॉस  
आप टोमैटो सॉस की जगह श्रीराचा सॉस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। श्रीराचा एक तरह की चिली सॉस होती है जो चाइनीज डिशेज में डाली जाती है, आप इसे कम मिर्च में भी तैयार कर सकते हैं।  श्रीराचा सॉस को मिर्च, लहसुन, विनेगर, टमाटर को मिला करके बनाया जाता है। इसकी कैलोरीज करीब 60 से 70 के बीच हो सकती है।  
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english