ब्रेकिंग न्यूज़

 सुबह उठते ही पेट साफ करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय
 खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी खराब आदतों की वजह से आजकल लोग तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इसमें पेट से जुड़ी समस्याएं होना बेहद आम है। क्योंकि खराब खानपान का असर पाचन क्रिया पर पड़ता है। इसकी वजह से लोगों को अकसर गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज का सामना करना पड़ता है। जब पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान करती हैं, तो व्यक्ति के लिए सुबह के समय पेट साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है। आइए, जानते हैं सुबह उठते ही पेट साफ करने के उपाय क्या है? सुबह उठते ही पेट साफ कैसे होगा? या फिर 5 मिनट में पेट साफ कैसे करें  ....
 1. सेब का सिरका
सेब का सिरका हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। पेट साफ करने के लिए भी सेब का सिरका उपयोगी साबित हो सकता है। अगर सुबह आपका पेट जल्दी साफ नहीं हो पाता है, तो आप सेब के सिरके का उपयोग  कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 2 चम्मच सेब का सिरका मिला लें। अब इस पानी को पिएं, इससे 5 मिनट के भीतर ही आपका पेट पूरी तरह से साफ हो जाएगा। सेब का सिरका डाइजेशन में सुधार करता है, इसलिए इसे कब्ज   के लिए अच्छा माना जाता है।
 2. नींबू पानी
सुबह उठते ही पेट साफ कैसे होगा? सुबह पेट साफ करने के लिए आप नींबू पानी भी पी सकते हैं। पेट साफ करने के लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें एक नींबू का रस निचोड़ लें और थोड़ा सा काला नमक मिला लें। अब इस पानी को सुबह खाली पेट धीरे-धीरे करके पिएं। नींबू पानी पीने के बाद आपका पेट आसानी से साफ हो जाएगा। इसलिए अगर आपको कब्ज बनी रहती है, तो आप सुबह खाली पेट नींबू पानी   पी सकते हैं।
 3. सौंफ और जीरा पानी
सौंफ और जीरा पानी पेट साफ करने का एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा हो सकता है। पेट साफ करने के लिए आप सौंफ और जीरे का पानी भी पी सकते हैं। इसके लिए आप रात को एक गिलास पानी में सौंफ और जीरा भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को उबाल लें और फिर छानकर पी लें। सौंफ और जीरे का पानी  पीने के कुछ देर बाद ही आपका पेट साफ होने लगेगा। आप चाहें तो गुनगुने पानी के साथ सौंफ और जीरे का पाउडर भी ले सकते हैं। 
 4. अंजीर का सेवन
अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। अगर सुबह के समय आपका पेट साफ नहीं होता है, तो आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप रातभर अंजीर को गर्म पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। अंजीर खाने के तुरंत बाद ही आपका पेट अच्छे से साफ हो जाएगा। अंजीर को कब्ज के लिए रामबाण माना जाता है।
 5. मुलेठी और गुड़
सुबह पेट साफ करने के लिए आप मुलेठी पाउडर को गुड़ के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें मुलेठी पाउडर और गुड़ मिलाकर पी लें। मुलेठी और गुड़ का पानी पीने से आंतों और पेट के मल को आसानी से साफ किया जा सकता है। अगर आप रोज सुबह मुलेठी और गुड़ का पानी लेते हैं, तो इसके बाद आपका पेट 5 मिनट के अंदर अच्छी तरह से साफ होने लगेगा।
  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english