सबसे बुजुर्ग महिला लालनेइहसांगी का 108 वर्ष की आयु में निधन
आइजोल. मिजोरम की सबसे बुजुर्ग महिला लालनेइहसांगी का वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 108 वर्ष की थीं। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। महिला के परिवार ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजकर 55 मिनट पर आइज़ोल के ‘एबेनेजर मेडिकल सेंटर' में उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार रविवार अपराह्न करीब एक बजे आइजोल के खटला मोहल्ले में उनके आवास पर किया जाएगा। लालनेइहसांगी को स्थानीय लोग प्यार से ‘पी बुआंगी' कहते थे। उन्हें 13 सितंबर को समाज कल्याण मंत्री लालरिनपुई ने मिजोरम की सबसे बुजुर्ग महिला घोषित किया था। आइजोल के वेंघलुई इलाके में जन्मी और पली-बढ़ी लालनेइहसांगी 14 अप्रैल को 108 वर्ष की हो गईं।
उन्होंने कोलकाता के बेहाला गर्ल्स होम में काम किया था, जिसके कारण उन्होंने पुनर्वास केंद्र में काम करने वाली मिजो समुदाय की पहली महिला होने का गौरव हासिल किया। समाज में उनके योगदान के लिए उन्हें 2022 में ‘वुमेन ऑफ सब्सटेंस' पुरस्कार से सम्मानित किया .


.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpeg)

.jpg)
Leave A Comment