मोरक्को के दूसरे सबसे बड़े शहर में इमारत ढहने से 19 लोगों की मौत
फेज (मोरक्को). मोरक्को के फेज शहर में रात में दो बहुमंजिला इमारतों के ढहने से 19 लोगों की मौत हो गई। इस साल यहां इमारतों के ढहने की यह दूसरी घातक घटना है। प्राधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मोरक्को की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, प्रभावित आवासीय इमारतों में आठ परिवार रहते थे। हादसे में 16 लोग घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है और खोज एवं बचाव अभियान जारी है।
बुधवार सुबह तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि इमारत के ढहने का कारण क्या था या कितने लोग लापता थे।
फेज मोरक्को का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और इस महीने होने वाले अफ्रीका कप ऑफ नेशंस तथा 2030 फीफा विश्व कप के आयोजक शहरों में शामिल है। इसी साल मई में इमारत ढहने की एक घटना में 10 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि सात अन्य घायल हो गये थे।










Leave A Comment