ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान की धमकियों के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य के नए मार्ग से गुजरे तेल टैंकर

दुबई.  ईरान की धमकियों के बावजूद, संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी द्वारा सुझाए गए नए समुद्री मार्ग का इस्तेमाल करते हुए कई तेल टैंकर बृहस्पतिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से आगे बढ़े। यह मार्ग ओमान के तट के समानांतर गुजरता है। इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में वैकल्पिक मार्ग खुलने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव कम होगा और अमेरिका के साथ जारी शांति वार्ता में ईरान की उस रणनीतिक बढ़त को भी कमजोर किया जा सकता है, जो उसे इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर हासिल है। खाड़ी क्षेत्र के दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि वाशिंगटन इस नए समुद्री मार्ग के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही बढ़ी है, लेकिन यह अब भी युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर से काफी कम है। इस बीच, लेबनान में इजराइल और ईरान समर्थित हिज़्बुल्ला लड़ाकों के बीच फिर से शुरू हुई लड़ाई ने व्यापक युद्धविराम के लिए खतरा पैदा कर दिया है। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, सप्ताहांत में युद्धविराम लागू होने के बाद लेबनान पर इज़राइल के पहले हवाई हमले में बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई। 'स्टोइक वॉरियर' नामक जहाज के साथ तेल टैंकरों का एक समूह बृहस्पतिवार तड़के संयुक्त अरब अमीरात और फिर ओमान के तट के पास से आगे बढ़ा। यह वैकल्पिक समुद्री मार्ग ओमान और संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) द्वारा निर्धारित किया गया है। समुद्री आंकड़े और विश्लेषण उपलब्ध कराने वाली 'लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस' के आंकड़ों के मुताबिक, होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह 125 जहाज इस मार्ग से गुजरे, जबकि उससे पहले के सप्ताह में केवल 33 जहाजों ने इसका इस्तेमाल किया था। ईरान ने नए समुद्री मार्ग को अस्वीकार्य बताया है। नए समुद्री मार्ग और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की बढ़ती गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) की नौसैनिक शाखा ने बृहस्पतिवार को चेतावनी जारी की।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english